'खौफ के वो 15 मिनट जीवनभर नहीं भूल पाऊंगी', गोरखपुर एम्स की लेडी डॉक्टर का शोहदों ने 1.5 Km तक किया पीछा
Updated on
24-02-2026 01:31 PM
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एम्स की लेडी डॉक्टर के साथ कुछ शोहदों ने छेड़खानी की है। यह मामला लगातार हाइलाइट होता जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार भी कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। एम्स प्रबंधन ने इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस अधिकारियों से लेकर सीएम तक की है।
नागालैंड निवासी डॉक्टर गोरखपुर एम्स के स्त्री रोग विभाग में थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही हैं। 22 फरवरी को कैंट थाना क्षेत्र स्थित ओरियन मॉल के पास उनके साथ छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। रात 8:00 बजे लेडी डॉक्टर ओरियन माल से अपनी स्कूटी से एम्स के लिए निकली। इसी बीच बाहर खड़े बाइक सवार 3 शोहदों ने छेड़खानी शुरू कर दी। फब्तियां कसते हुए वह डॉक्टर के पीछे-पीछे चल दिए। रास्ते भर भद्दे कमेंट करते रहे।
डॉक्टर के चिल्लाने पर दौड़े सुरक्षा गार्ड
आरोप है कि उनमें से एक ने दहशत फैलाने की मकसद से अपनी शर्ट भी उतार दी। लगभग डेढ़ किलोमीटर का रास्ता तय कर महिला डॉक्टर किसी तरह एम्स के गेट नंबर 2 पर पहुंची। इस दौरान एक युवक ने डॉक्टर को गालियां देते हुए बैड टच करने की कोशिश की। महिला डॉक्टर के चिल्लाने पर गेट के पास मौजूद गार्ड ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन तीनों फरार हो गए। घटना के बाद से डॉक्टर बेहद सहमी हुई है। उन्होंने इसकी शिकायत एम्स प्रबंधन से की है।
एम्स प्रशासन करा रहा डॉक्टर की काउंसलिंग
रेजिडेंट डॉक्टर ने बताया कि डेढ़ किलोमीटर रास्ते में उनके साथ शोहदे बहुत ज्यादा बद्तमीजी करते रहे। लोग देखते रहे और किसी ने उनको रोकने की कोशिश नहीं की। इससे उनका डर और बढ़ गया। खौफ के ये 15 मिनट वह जीवनभर नहीं भूल पाएगी। एम्स प्रशासन अब डॉक्टर की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को देखते हुए काउंसलिंग करा रहा है।
डॉक्टर ने नाफोर्ड से भी की शिकायत
महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत नाफोर्ड (नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंस डिक्टर्स) से भी की। नोफोर्ड एम्स ने सीएम ऑफिस को टैग करते हुए मामले की शिकायत x हैंडल पर की है। जैसे ही यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग तेजी से प्रतिक्रिया देने लगे हैं। शिकायत की प्रति एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, सीएम ऑफिस और गोरखपुर एम्स प्रशासन को भी भेजी गई है। नाफोर्ड ने अपील की है कि मुख्यमंत्री इसे खुद संज्ञान में ले और सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी करें।
वहीं, एम्स थाने में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों में से 2 को सोमवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से एक की पहचान देवरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी सूरज गुप्ता और दूसरे की देवरिया जिले के ही अमृत विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
क्या बोले एसएसपी डॉक्टर कौस्तुभ
एसएसपी डॉक्टर कौस्तुभ का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, मामले की जांच जारी है।
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार…
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…