जब तक पैरों में जान है आईपीएल खेलूंगा... विराट कोहली के यार ने RCB फैंस का दिल जीत लिया

Updated on 07-12-2023 01:50 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर एक हैरान करने वाला बयान दिया है। वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ चमत्कारिक पारी खेलने वाले मैक्सवेल भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे, हालांकि वह कुछ मैचों के बाद वापस अपने देश लौट गए। कुछ दिनों के ब्रेक के बाद मैक्सवेल जल्द ही बिग बैश लीग में एक बार फिर से एक्शन में नजर आएंगे।

हालांकि, उससे पहले मैक्सवेल ने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर प्रीमियर लीग में तब तक खेलना जारी रखेंगे जब तक उनका पैर चलता रहेगा। उनका यह बयान यह दर्शाता है कि मैक्सवेल आईपीएल को लेकर कितना गंभीर हैं।

आईपीएल को लेकर मैक्सवेल ने कहा कि इस लीग ने मेरे करियर में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कई बड़े खिलाड़ियों के साथ मुझे यहां खेलने का मौका मिला है। इस लीग से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। इसके अलावा मैक्सवेल चाहते हैं कि इस लीग में अधिक से अधिक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हिस्सा बने।

मैक्सवेल टी20 विश्व कप से पहले आईपीएल को बहुत ही महत्वपूर्ण मान रहे हैं। मैक्सवेल का मानना है कि टी20 विश्व कप से ठीक पहले यह टूर्नामेंट का खेला जाएगा। ऐसे में वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को इससे फायदा होगा।

आईपीएल 124 मैच खेल चुके हैं मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल को इंडियन प्रीमियर लीग में 124 मैचों में खेलने का बड़ा अनुभव है। मैक्सेवल ने इन 124 मैचों में 2719 रन बनाए हैं, जिसमें 18 अर्धशतक शामिल है। बल्लेबाजी में उनका सर्वोच्च स्कोर 95 रनों का है। इसके अलावा मैक्सवेल ने गेंदबाजी से भी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गेंद से मैक्सेवल ने 31 विकेट चटकाए हैं।

मैक्सेवेल फिलहाल फाफ डु प्सेसिस की कप्तानी वाले रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा है, लेकिन इससे पहले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसे बड़े फ्रेंचाइजियों का भी हिस्सा रह चुके हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.