काश वैक्सीनेशन करवाया होता, तो मेरी भी बच जाती जान, मरने से पहले शख्स ने लिखा दिल दहलाने वाला संदेश

Updated on 28-01-2022 08:38 PM

लॉस एंजिल्स कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। वैक्सीनेशन ने जहां एक ओर कोरोना से लड़ाई को कुछ आसान बना दिया है, वहीं अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है। पश्चिमी देशों में कई लोग वैक्सीन, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंध जैसे सुरक्षा उपायों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि खुद परिणाम भुगतने के बाद इन उपायों को अपना रहे हैं। लॉस एंजिल्स में वैक्सीनेशन कराने से जुड़ा एक ऐसा केस आया है जो कि सैकड़ों लोगों के लिए सबक बन सकता है। लॉस एंजिल्स में वैक्सीनेशन नहीं कराने वाले शख्स ने अपनी मौत के कुछ समय पहले टीका लगवाने पर पछतावा जाहिर किया। 40 साल के क्रिश्चियन कैबरेरा की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई।

उनका एक तीन साल का बच्चा भी था। कैबरेरा ने अपनी मौत से कुछ समय पहले ही वैक्सीनेशन नहीं कराने पर खेद जताया। कैबरेरा को अपने आखिरी समय में इस बात का पछतावा था कि उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन नहीं कराया, लेकिन समय बीतने के साथ ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया। कैबरेरा को एक हफ्ते पहले ही कोरोना हुआ था जिसके बाद ही उनकी मौत हो गई।

क्रिश्चियन के भाई गीनो ने बताया कि उन्हें कोरोना वैक्सीन नहीं मिली। उन्होंने कहा वह यह सोचते और कहते थे कि वह बीमार नहीं पड़ेंगें। भाई के मुताबिक उन्हें विज्ञान में भरोसा ही नहीं था। हालांकि मौत से एक साल पहले उन्होंने अपने भाई को अफसोस जताते हुए एक मेसेज भेजा। उन्होंने लिखा, मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं। मुझे अब अफसोस होरहा है कि मैंने वैक्सीनेशन क्यों नहीं कराया। अगर मैंने ऐसा किया होता तो मेरा जीवन बच जाता। 40 साल के कैबरेरा का 22 जनवरी को निधन हो गया। वह करीब एक महीने पहले इस महामारी से संक्रमित हुए थे। इसके बाद उन्हें निमोनिया हो गया और उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी रूम में एडमिट कर लिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.