काश मैंने उसे क्रिकेटर बनाया होता... खेल रत्न की लिस्ट से मनु भाकर का नाम गायब होने पर भड़के पिता

Updated on 24-12-2024 02:20 PM
नई दिल्ली: पेरिस ओलिंपिक 2024 में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर को खेल रत्न नहीं मिलने से बहुत निराशा हुई है। मनु का कहना है कि उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया था, फिर भी उनका नाम शॉटलिस्ट हुए 30 लोगों की सूची में नहीं आया। देश के लिए एक ही ओलिंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी होने के बावजूद, देश के सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए विचार न किए जाने से वह निराश हैं। उनके पिता ने तो यहां तक कह दिया है कि उन्हें मनु को शूटिंग में डालने का अफसोस है। उन्हें क्रिकेट में डालना चाहिए था।

मनु के पिता ने क्या कहा?

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में मनु भाकर के पिता ने खेल मंत्रालय और खेल रत्न के लिए नाम तय करने वाली समिति पर निशाना साधा। मंत्रालय का कहना है कि मनु ने आवेदन ही नहीं किया, जबकि मनु इससे इनकार करती हैं। मनु के पिता ने कहा, 'मुझे अपनी बेटी को शूटिंग में डालने का पछतावा है। काश उसे क्रिकेटर बनाया होता। तब उसे सारे पुरस्कार और सम्मान मिलते। उसने एक ही ओलिंपिक में दो मेडल जीते हैं, ऐसा पहले कभी किसी ने नहीं किया। आप मेरी बच्ची से देश के लिए और क्या उम्मीद करते हैं? सरकार को उसकी मेहनत को पहचानना चाहिए।'
राम किशन भाकर ने बात करते हुए कहा- मैंने मनु से बात की और वह बहुत दुखी थी। उसने मुझसे कहा, 'मुझे ओलिंपिक में जाकर देश के लिए मेडल नहीं जीतने चाहिए थे। मुझे खिलाड़ी ही नहीं बनना चाहिए था।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.