तुम्हें गले लगा चूम लेता...'तारक मेहता' फेम जेनिफर मिस्त्री का उत्पीड़न करते थे असित मोदी? सुनाई खौफनाक आपबीती

Updated on 29-07-2025 02:20 PM
साल 2023 में उस वक्त बवाल मच गया था जब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की मिसेज सोढ़ी यानी जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाए थे। जेनिफर मिस्त्री ने अचानक ही शो बीच में छोड़ दिया था और शो के प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न तक का आरोप लगाया था। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में ये आरोप लगाने की वजह बताई है। साथ ही बताया कि असित मोदी उन पर किस तरह के कमेंट्स करते थे और हैरेस किया।

जेनिफर मिस्त्री ने 'पिंकविला' से बातचीत में बताया कि साल 2018 में जब 'तारक मेहता...' के ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी ने उनके साथ बदतमीजी की, गाली-गलौच की तो वह मदद मांगने प्रोड्यूसर असित मोदी के पास गई थीं।

जेनिफर से यह बोले थे असित मोदी

जेनिफर ने दावा किया था कि सोहेल रमानी ने उन्हें फोन पर गालियां दीं, पर असित मोदी से मदद मांगी तो उन्होंने वाहियात कमेंट किए। जेनिफर ने बताया, 'मैं सोहेल के बारे में बात करने असित जी के पास गई, और उन्होंने मुझसे कहा कि तुम सेक्सी लग रही हो।'

असित मोदी ने कहा- तुम मेरे कमरे में आकर व्हिस्की क्यों नहीं पीतीं?

जेनिफर ने साल 2019 का एक डरावना वाकया सुनाया, जब वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के शूट के लिए सिंगापुर गई थीं। जेनिफर के मुताबिक, 8 मार्च 2019 को असित मोदी उनके पास आए और बोले, 'तुम्हारी रूममेट रोज बाहर जाती है। तुम मेरे कमरे में आकर व्हिस्की क्यों नहीं पीतीं? अकेले बोर नहीं होगी?'

'अगर तुम यहां होतीं तो गले लगा लेता, एक चांस लेता'

जेनिफर मिस्त्री ने ऐसा ही एक और वाकया 2022 का सुनाया, जब उन्होंने स्विट्जरलैंड की ट्रिप के लिए वीजा लेटर मांगा था। असित मोदी से फोन पर बात करते हुए जेनिफर मिस्त्री रो पड़ीं। जेनिफर ने दावा किया कि तब असित ने उनसे फोन पर कहा, 'तुम रो क्यों रही हो? अगर तुम यहां होतीं तो गले लगा लेता। मैं एक चांस लेता। तुम्हें मेरी परवाह नहीं है।'

जेनिफर से बोले असित मोदी- मन करता है कि तुम्हें पकड़कर किस कर लूं

बात यहीं खत्म नहीं हुई। जेनिफर मिस्त्री ने सिंगापुर' का ही एक और वाकया सुनाया, जब वह कॉफी शॉप पर थीं। असित मोदी वहां आए और जेनिफर से बोले, 'तुम्हारे होंठ बहुत सेक्सी हैं। मन करता है कि तुम्हें पकड़कर किस कर लूं।' जेनिफर ने बताया कि असित मोदी की बात सुन वह एकदम सुन्न पड़ गई थीं और डर गईं।

असित मोदी पाए गए थे यौन उत्पीड़न के दोषी, जेनिफर मिस्त्री की हुई थी जीत

बाद में जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी के खिलाफ केस दायर किया था, इसमें जेनिफर की जीत हुई। कोर्ट ने असित मोदी को न सिर्फ जेनिफर मिस्त्री का बकाया चुकाने, बल्कि 5 लाख रुपये का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया था। जेनिफर को जब पुलिस में शिकायत करने के बाद मदद नहीं मिली थी, तो उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से मदद मांगी थी। तब सरकार की तरफ से एक लोकल कम्प्लेंट कमिटी बनाई गई थी, जिसके कारण फरवरी 2024 में ही फैसला आ गया था। असित मोदी को तब वर्क प्लेस पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.