आईसीसी ने अफगानिस्तान क्रिकेट की समीक्षा को लेकर कार्यकारी समूह बनाया , रमीज भी शामिल

Updated on 18-11-2021 12:24 AM

दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अफगानिस्तान में बदले राजनीतिक हालातों को देखते हुए वहां के क्रिकेट की समीक्षा के लिए इमरान ख्वाजा की अध्यक्षता में एक कार्यकारी समूह गठित किया है इस समूह में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष रमीज राजा भी शामिल हैं। कार्यकारी समूह में रोस मैकुलम, लॉसन नाइडू भी शामिल है। यह समूह आईसीसी बोर्ड को अपनी रिपोर्ट में अफगान क्रिकेट की जानकारी देगा।

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद तेजी से हालात बदले हैं। इसका प्रभाव खेल पर भी पड़ा है। ऐसे में अफगानिस्तान क्रिकेट को लेकर अनिश्चितता का माहोल बना हुआ है। तालिबान ने सत्ता पर कब्जे के साथ ही महिला क्रिकेट बंद कर दिया है। जिसके विरोध में ऑस्ट्रेलिया ने उसकी पुरुष टीम के साथ होने वाले एकमात्र टेस्ट को भी स्थगित कर दिया है। इसके अलावा अफगानिस्तान का टेस्ट दर्जा भी संकट में गया है हालांकि आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा कि आईसीसी बोर्ड पुरुष और महिला क्रिकेट के विकास के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट का समर्थन जारी रखने के पक्ष में है।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.