ICC ने मेजर लीग क्रिकेट को लिस्ट-A का दर्जा दिया:6 से बढ़कर 10 टीमें भी होंगी, दूसरा सीजन 5 जुलाई से खेला जाएगा

Updated on 28-05-2024 05:22 PM

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) को लिस्ट-A का दर्जा दे दिया है। यह किसी एसोसिएट देश की आधिकारिक तौर पर लिस्ट-A का दर्जा पाने वाली दूसरी टी-20 लीग बन गई है। एसोसिएट यानी जिन्हें ICC ने टेस्ट क्रिकेट खेलने का दर्जा नहीं दिया है।

MLC को लिस्ट-A का दर्जा मिलने के बाद इसे अब एक आधिकारिक टी-20 लीग के रूप में मान्यता दी जाएगी। इस टूर्नामेंट के सभी आंकड़ों को भी अब आधिकारिक दर्जा दिया जाएगा। लीग का दूसरा सीजन इस साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद 5 जुलाई से खेला जाएगा।

टूर्नामेंट के डायरेक्टर जस्टिन गिले ने क्रिकइंफो को बताया, 'हम इस खबर से वास्तव में उत्साहित हैं क्योंकि यह टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के शानदार होगा।'

लीग की टीमें भी बढ़ेंगी
द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, MCL की मौजूदा 6 टीमों को आने वाले कुछ साल में बढ़ाकर 10 करने की योजना है। वहीं लीग का पहला सीजन 19 मैचों का खेला गया था, जो बाद में 34 हो जाएगा। दूसरा सीजन 25 मैचों का खेला जाएगा।

MI न्यूयॉर्क पहले सीजन का चैंपियन
पहला सीजन 13 से 31 जुलाई 2023 तक खेला गया था। पहले सीजन में 15 ग्रुप-स्टेज और चार प्लेऑफ मैच हुए। निकोलस पूरन की कप्तानी में MI न्यूयॉर्क पहले सीजन का चैंपियन बना।
डालास के ग्रैंड पीयर स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ओरकास टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में MI ने कप्तान पूरन की विस्फोटक पारी के दम पर 16 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
 31 July 2026
ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए काफी अहम है। भाला फेंक का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। इसमें नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यश…
 31 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट के आगामी सीजन (2026-27) की दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान होते ही एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सेलेक्टर्स ने…
 31 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह हेड कोच के रूप में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
Advt.