आईसीसी ने अब धीमी ओवर गति के लिए इंग्लैंड के आठ अंक काटे

Updated on 18-12-2021 07:34 PM

दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड को करारा झटका दिया है। आईसीसी ने अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज क्रिकेट सीरीज के पहले टेस्ट में धीमी ओवर गति के लिए इंग्लैंड के आठ अंक काट लिए हैं। वहीं इससे पहले आईसीसी ने पांच अंक काटे थे पर अब उसका कहना है कि इंग्लैंड ने 5 नहीं बल्कि 8 ओवर कम डाले थे।

ऐसे में उसके पांच की जगह आठ अंक ही कटेंगे। आईसीसी के इस नये फैसले से इंग्लैंड की टीम को नुकसान उठाना पड़ा है और वह टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में न्यूजीलैंड से भी नीचे 7वें नंबर पर पहुंच गई है। आईसीसी के नियमों के अनुसार , हर एक ओवर पर एक अंक काटा जाता है। टेस्ट के बाद आईसीसी ने धीमी ओवर गति के कारण इंग्लैंड पर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना भी लगाया था।

वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत अपना यह पहला मैच खेला था, जिसमें जीत दर्ज करते वह सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। अपने पहले ही टेस्ट में 9 विकेट से जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया ने लंबी छलांग लगाई है और अंक तालिका में उसे यह लाभ मिला है।

अंक तालिका में जीत के प्रतिशत के आधार पर रैंकिंग तय की जाती है। ऐसे में श्रीलंकाई टीम अपने सभी दो मैच जीतकर 100 फीसदी के साथ शीर्ष पर है। पाकिस्तान टीम ने अब तक चैंपियनशिप के तहत दो सीरीज खेलीं, जिसमें 4 में से 3 मैच जीते है। इस लिहाज से टीम 75 फीसदी अंक लेकर तीसरे नंबर पर है जबकि चौथे पायदान पर पहुंची भारतीय टीम 58.33 फीसदी है अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का यह दूसरा सत्र है, जो 2021 से 2023 तक खेला जाएगा। इस दूसरे सत्र की शुरुआत 4 अगस्त से हुई थी। इसके लिए आईसीसी ने नए नियम और अंक प्रणाली को पहले ही जारी कर दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.