ICC रैंकिंग- वनडे में बुमराह को एक अंक का नुकसान:हैट्रिक लेने वाले तीक्षणा टॉप-3 पर आए

Updated on 15-01-2025 05:35 PM

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ICC की वनडे रैंकिंग में एक अंक का नुकसान हुआ है। वे 645 पॉइंट्स के साथ 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले श्रीलंकाई स्पिनर महीश तीक्षणा (663 पॉइंट्स) टॉप-3 में पहुंच गए हैं। दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर ने न्यूजीलैंड में श्रीलंका के लिए लगातार दो वनडे मैचों में कुल सात विकेट लिए।

ICC ने बुधवार को अपनी ताजा रैंकिंग जारी की। इसके अनुसार, टेस्ट और टी-20 रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है।

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ 

वनडे बल्लेबाजी के टॉप-10 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पाकिस्तान के बाबर आजम (795), रोहित शर्मा (765), शुभमन गिल (763) और विराट कोहली (746) की भारतीय तिकड़ी से आगे टॉप पर बने हुए हैं।

बॉलिंग रैंकिंग में राशिद खान 669 पॉइंट्स लेकर टॉप पर बरकरार है। भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव टॉप-2 पर कायम हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी (635) ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 10.33 की औसत से नौ विकेट लेकर तीन पायदान ऊपर चढ़कर ऑस्ट्रेलियाई एडम जाम्पा के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ऑलराउंडर्स रैंकिंग में तीक्षणा को 4 स्थान का फायदा 

महेश तीक्षणा को न्यूजीलैंड में शानदार गेंदबाजी का फायदा ऑलराउंडर रैंकिंग में भी मिला है। वह चार पायदान ऊपर चढ़कर 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के स्टार मोहम्मद नबी (300) जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा (290) से आगे शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

टेस्ट-टी-20 रैंकिंग में बदलाव नहीं 

टेस्ट और टी-20 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले हफ्ते जारी रैंकिंग में ऋषभ पंत की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में वापसी हुई थी। वे 12वीं पोजिशन से नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। पंत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के सिडनी टेस्ट में 40 और 61 रन की पारी खेली थी। इसकी बदौलत उनकी रैंकिंग सुधरी थी।

इस लिस्ट में दूसरे भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल हैं, जो नंबर 4 पर बने हुए हैं। यशस्वी ने BGT में एक सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी लगाई थी। बॉलर्स की टॉप-10 रैंकिंग में बुमराह पहले पायदान पर बरकरार हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.