आईसीसी ने रावलपिंडी पिच को औसत से निचले दर्जे का बताया

Updated on 11-03-2022 06:48 PM

रावलपिंडी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी रावलपिंडी स्टेडियम की पिच की आलोचना करते हुए उसे औसत से निचले स्तर का बताते हुए एक नकारात्मक अंक दिया है। इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच हुआ पहला क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था।

पांच दिनों में केवल 14 विकेट ही गिरे थे और दौनो ही टीमों ने बड़े स्कोर बनाये थे। दिग्गज क्रिकेटरों की आलोचना के बाद पाक क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी माना था कि ऐसी पिच से टेस्ट क्रिकेट को नुकसान ही होता है। आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी रंजन मदुगले ने इस पिच को औसम से भी खराब बताया और इस पिच को आईसीसी की पिच एवं आउटफील्ड निगरानी प्रक्रिया के तहत एकनकारात्मक' अंक दिया गया है।

मदुगले ने आईसीसी के बयान में कहा, ‘पिच का व्यवहार पांच दिन के अंदर नहीं बदला। इसमें उछाल थोड़ा कम होने के अलावा अन्य कोई भी बदलाव नहीं आया। इस पिच में तेज गेंदबाजों के लिए बहुत अधिक गति और उछाल नहीं था और ही मैच के आगे बढ़ने पर स्पिनरों को सहायता मिली।' उन्होंने कहा, ‘मेरे विचार में ऐसे में बल्ले और गेंद के बीच समान प्रतिस्पर्धा संभव नहीं थी। इसलिए आईसीसी के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए मैं इस पिच को औसत से खराब करार दे रहा हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.