आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्वकप : दक्षिण अफ्रीका टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Updated on 24-03-2022 07:34 PM

वेलिंगटन दक्षिण अफ्रीका की टीम आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप क्रिकेट मुकाबले के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। दक्षिण अफ्रीकी टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच गयी क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ लीग चरण का मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया।

इस मैच के रद्द होने से दोनो ही टीमों को बराबर एक-एक अंक मिले जिससे दक्षिण अफ्रीका के छह मैचों में नौ अंक हो गए हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है।

वहीं वेस्टइंडीज की टीम लीग चरण के मैच समाप्त होने के साथ ही सात मैचों में सात अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। इस मैच में केवल 10.5 ओवर का खेल हो पाया। दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 61 रन बनाए। तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा।

 इसके बाद आगे खेल नहीं हो पाया। वेस्टइंडीज ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। उसकी ओर से चिनेली हेनरी ने 19 रन देकर तीन जबकि शमिलिया कोनेल ने 18 रन देकर एक विकेट लिया। इसके बाद मिगनोन डु प्रीज ने नाबाद 38 रन बनाये जबकि मारिजान कैप पांच रन बनाकर नाबाद रहीं। लगातार बारिश होने के कारण मैच आगे नहीं हो पाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.