महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड से हार, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं, भारत ऐसे मारेगा सेमीफाइनल में एंट्री

Updated on 19-02-2023 03:57 PM
भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। वहीं अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से रौंदा था लेकिन इंग्लैंड ने लीग स्टेज में भारतीय टीम के विजय रथ को रोक दिया। ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड और भारत के बाद तीसरे नंबर पर पाकिस्तान की टीम है। इसके अलावा चौथे स्थान पर वेस्टइंडीज और पांचवें स्थान पर आयरलैंड की टीम है।
ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर

टूर्नामेंट के ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम टॉप है। इसके अलावा दूसरे पायदान पर श्रीलंका की टीम है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने तीनों मुकाबले में जीत हासिल की है जिसमें उनके 6 अंक है। वहीं श्रीलंका ने तीन में से दो मैच जीतकर 4 अंक हासिल किया है।

इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के अलावा साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा न्यूजीलैंड चौथे और बांग्लादेशी टीम पांचवें स्थान पर काबिज है।

पहले स्थान से चूक गई टीम इंडिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास मौका था कि लीग स्टेज के पॉइंट्स टेबल में वह पहले स्थान पर रहती थी। हालांकि इंग्लैंड की टीम ने अरमानों पर पानी फेर दिया। आखिरी लीग मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 151 रन का स्कोर खड़ा किया था लेकिन इसके जवाब में टीम इंडिया ने स्मृति मंधाना के अर्धशतक के बावजूद 20 ओवर में 140 रन ही बना सकी जिसके कारण टीम दूसरे स्थान पर रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.