IDF युद्ध के लिए तैयार... हमास ने दागे 5000 रॉकेट, भड़के इजरायल का ऐलान-ए-जंग

Updated on 07-10-2023 02:14 PM
तेल अवीव: हमास के आतंकियों ने इजरायल पर धावा बोला है। इजरायली रक्षा बल ने आतंकियों के घुसने की पुष्टि की है। इसके अलावा इजरायल पर रॉकेट बरसाए गए। रॉकेट की बौछार में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कम से कम तीन लोग घायल हो गए। हमास ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इजराइली सेना ने कहा कि बड़ी संख्या में फलस्तीनी उग्रवादियों ने गाजा पट्टी से इजराइल में घुसपैठ की है और सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को अपने घरों में रहने का आदेश दिया गया है।

फलस्तीनी उग्रवादियों ने शनिवार तड़के गाजा पट्टी से इजराइल में दर्जनों रॉकेट दागे थे, जिसके कुछ घंटों बाद घुसपैठ होने की जानकारी दी गई है। हमास ने बताया कि उसकी सैन्य शाखा के प्रमुख मोहम्मद दीफ ने शनिवार शाम तक एक अहम घोषणा करने की योजना बनाई है। दीफ ने एक रिकॉर्डेड संदेश जारी किया और इसे ऑपरेशन अल अक्सा स्टॉर्म नाम दिया गया। इसमें कहा गया कि 5000 रॉकेटों के साथ दुश्मन के ठिकानों हवाई अड्डों और अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

कब हुआ हमला


गाजा के करीब रहने वाले इजरायलियों को चेतावनी दी गई है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक रॉकेट के कारण इजरायल के कई हिस्सों में सायरन बजे। भारतीय समय के मुताबिक शनिवार की सुबह 9 बजे हमला शुरू हुआ। स्थानीय समय के मुताबिक 6.30 बज रहे थे और ज्यादातर इजरायली इस दौरान सोए हुए थे। प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि पीएम और रक्षा मंत्री तेल अवीव में रक्षा बलों के मुख्यालय में सुरक्षा का मूल्यांकन कर रहे हैं।

भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

हमले के बाद इजरायल की ओर से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, 'एक घंटे पहले हमास के आतंकी संगठन ने हमला किया। उन्होंने रॉकेट दागे और इजरायली क्षेत्र में घुसपैठ की। इजरायली डिफेंस फोर्स नागरिकों की रक्षा करेगी और हमास के आतंकी संगठन को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।' सेना ने कहा है कि वह गाजा पट्टी में आतंकियों को निशाना बना रही है और जंग के लिए तैयार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.