यही कोई मुस्लिम बोलता तो योगीजी अब तक.. राकेश टिकैत ने रामभद्राचार्य के 'मिनी पाकिस्तान' पर कही ऐक्शन वाली बात

Updated on 16-09-2025 02:48 PM
मुजफ्फरनगर: जगद्गुरु रामभद्राचार्य के मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पलटवार करते हुए इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुस्लिम धर्मगुरु ऐसा बोलता, तो उस पर तत्काल कार्रवाई होती। टिकैत ने आरोप लगाते हुए कहा धर्मगुरु सरकार के एजेंडे को बढ़ावा दे रहे हैं, जबकि उन्हें ऐसी बहस का हिस्सा नहीं बनना चाहिए।

सरकार चाहती है विवाद, धर्मगुरु बन रहे माध्यम
टिकैत ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार चाहती है कि देश में धार्मिक और सामाजिक विवाद बने रहें, ताकि असल मुद्दों से देश की जनता का ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने कहा, सरकार को ऐसे बयान चाहिए ताकि समाज में बहस और बंटवारा हो, और दुर्भाग्यवश कुछ धर्मगुरु भी उनके उसी एजेंडे को फॉलो कर रहे हैं। अगर कोई मुस्लिम धर्मगुरु ऐसा बयान देता, तो योगी सरकार की तरफ से तुरंत कार्रवाई होती, लेकिन इस बयान पर अब सभी की चुप्पी है।
भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि पर चिंता जताई
टिकैत श्रीलंका दौरे से लौटे हैं, जहां वे लली नामक एक अंतरराष्ट्रीय किसान संगठन की कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में 67 भाषाओं में चर्चा हुई, और दुनियाभर से आए करीब 2000 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस मंच पर भारत की सामाजिक स्थिति, खासकर जाति, धर्म, भाषा और लैंगिक आधार पर हो रहे बंटवारे को लेकर गंभीर चिंता जताई गई।

काले कानून शब्द पर भी हुआ था विरोध
सम्मेलन में टिकैत ने बताया कि भारत में जिन कृषि कानूनों को काला कानून कहा गया था, उसे भी रंगभेद से जोड़कर देखा गया। आयोजकों ने इस शब्द पर आपत्ति जताई और कहा कि यह शब्द नस्लीय भेदभाव को दर्शाता है, जिसे बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत में आंदोलनकारियों को आतंकवादी कहा जाता है, जबकि विश्व में उन्हें विरोध करने वाले नागरिक माना जाता है।

भूख को हथियार न बनाया जाए– वैश्विक चिंता
टिकैत ने यह भी बताया कि सम्मेलन में फिलिस्तीन, नेपाल और अन्य संघर्षरत देशों की स्थिति पर चर्चा हुई, जिसमें यह कहा गया कि खाद्य आपूर्ति को हथियार न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ सरकारें अपने विरोधियों को दबाने के लिए भोजन और ज़रूरी संसाधनों की आपूर्ति रोक रही हैं, जो अमानवीय है।

धर्मगुरुओं को रहना चाहिए तटस्थ
अंत में टिकैत ने दोहराया कि धर्मगुरुओं को राजनीतिक बहसों और सरकार के एजेंडों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा, जिस तरह पाकिस्तान में धर्मगुरु और मिलिट्री मिलकर कट्टरता को बढ़ावा देते हैं, वैसा ही माहौल भारत में भी बनने लगा है, जो खतरनाक संकेत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.