बीजेपी सीएम बदले तो मास्टरस्ट्रोक कांग्रेस हटाए तो हिट विकेट

Updated on 19-09-2021 06:38 PM

नई दिल्ली   काफी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस आलाकमान कैप्टन अमरिंदर सिंह का इस्तीफा लेने में सफल रहा, लेकिन पार्टी के लिए पंजाब में आगे की राह बहुत आसान नहीं दिख रही है। खासकर तब जब पांच महीने बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होना है और अमरिंदर के तेवर से साफ है कि वह चुप नहीं बैठने वाले हैं। ऐसे में  बीजेपी चऔर कांग्रेस की तुलना होने लगी है कि कैसे केंद्र में सत्ताधारी पार्टी ने पिछले कुछ दिनों में तीन राज्यों में चा-चार सीएम बदले डाले और किसी ने चूं तक नहीं किया, जबकि पंजाब में सत्ता हस्तातंरण कांग्रेस के लिए चुनौती बन गई है। .बीजेपी ने मार्च में उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह लोकसभा सदस्य तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया और चार महीने बाद ही उन्हें हटाकर पुष्कर सिंह धामी को यह जिम्मेदारी दी गई। उत्तराखंड के बाद बीजेपी ने कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा को हटाकर बसवाराज बोम्मई को मुख्यमंत्री की कमान सौंप दी। पिछले सप्ताह गुजरात में विजय रूपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को सीएम बनाया  और रूपाणी की पूरी टीम को भी नई सरकार में जगह नहीं मिली है। दूसरी तरफ, कांग्रेस के सामने अभी सबसे बड़ा संकट अमरिंदर सिंह की जगह नया सीएम चुनने को लेकर है। सुनील जाखड़ का मुख्यमंत्री तय माना जा रहा है, लेकिन सिख बहुल राज्य होने की वजह से  किसी हिन्दू को सीएम बनाना आसान नहीं होगा क्योंकि विधानसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान झेलने का खतरा रहेगा। पार्टी सिख और हिन्दू चेहरे के बीच उलझती दिख रही है। प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर अमरिंदर पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह अगले सीएम के तौर पर उन्हें किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं हैं। सिद्धू की कार्यक्षमता के अलावा उन्होंने इसे देश की सुरक्षा से भी जोड़ दिया है। उन्होंने कल कहा था कि सिद्धू पाकिस्तान का यार है और उसे सीएम बनाया तो देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो जाएगा।  बीजेपी में सत्ता हस्तांतरण हुए तीन राज्यों और पंजाब की सियासी स्थिति में अंतर है। तीनों ही राज्यों में बीजेपी ने चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ा था, लेकिन पंजाब में स्थिति एकदम उलट है। यहां कांग्रेस का मतलब ही कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं और राज्य में साल 2017 के चुनावों में पार्टी की जीत कैप्टन की जीत थी। बीजेपी ने जिन मुख्यमंत्रियों को हटाया, उनमें येदियुरप्पा के अलावा कोई भी नेता जनाधार वाला नहीं था लेकिन कांग्रेस के पास पंजाब में कैप्टन के कद का अभी भी कोई और नेता नहीं है। सिर्फ कर्नाटक ही ऐसा राज्य है जहां बीजेपी ने पॉप्युलर फेस यानी बीएस येदियुरप्पा को हटाकर नया सीएम नियुक्त किया है। येदियुरप्पा कर्नाटक में जनाधार वाले नेता होने के साथ-साथ लिंगायत समुदाय के होने की वजह से बीजेपी के लिए वहां अपरिहार्य माने जाते थे। बीजेपी ने उन्हें भरोसे में लिया और इस्तीफे के लिए वक्त देकर तैयार किया। इसके अलावा, उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर  उनके ही भरोसेमंद और उन्हीं के समुदाय के मजबूत नेता बसवाराज बोमई को कर्नाटक की कमान सौंपी। पंजाब में स्थिति इसके विपरीत है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरोध के बावजूद उनके धुर विरोधी नवजोत सिंह सिद्धू को पहले प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और उन्हें आलाकमान से मुख्यमंत्री के खिलाफ मुहिम चलाने की खुली छूट दी गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.