हिटमैन हिट तो टीम इंडिया सुपरहिट... रोहित शर्मा के बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया की धज्जियां उड़ा दी

Updated on 25-06-2024 02:43 PM
सेंट लूसिया: पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा का बल्ला खामोश सा था और इस खामोशी को तोड़ने के लिए उन्होंने दुनिया सबसे मजबूत अटैक में शुमार ऑस्ट्रेलियाई अटैक को चुना। सोमवार रात ग्रॉस आइलेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में रोहित ने अपना हिट-मैन का रूप धरा और महज 41 गेंद पर 7 फोर और 8 सिक्स से सजी 92 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेल डाली। रोहित की इस पारी के बूते ही टीम इंडिया स्कोरबोर्ड पर 205/5 का विशाल स्कोर खड़ा कर पाई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर रोकते हुए 24 रन से मैदान मारा। चलिए आपको प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए रोहित शर्मा द्वारा इस मैच में बनाए गए पांच बड़े रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

​एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री

अपनी 92 रन की पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 15 बाउंड्री मारी जोकि टी-20 वर्ल्ड कप की एक पारी में किसी भारतीय बैटर द्वारा लगाई गईं सर्वाधिक बाउंड्री हैं। साथ ही उनकी यह पारी भारत की ओर से टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरी हाईएस्ट पारी है। रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव (31), शिवम दुबे (28) और हार्दिक पंड्या (27*) ने भी तेज पारियां खेली।

​शुरुआती 10 गेंद में सबसे ज्यादा रन​

​मैच में भले ही विराट कोहली जल्दी आउट हो गए, लेकिन रोहित शर्मा ने उनकी कमी पूरी करते हुए मिचेल स्टार्क के दूसरे ओवर में चार छक्के उड़ाकर इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बॉलर का रंग उड़ा दिया। मिचेल के इस ओवर में रोहित ने 29 रन कूट दिए और इसे टी-20 इंटरनेशनल में किसी ऑस्ट्रेलियाई का दूसरा सबसे महंगा ओवर बना डाला। वहीं रोहित ने शुरुआती दस गेंदों में अपना स्कोर 28 रन तक पहुंचा दिया, जोकि टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय द्वारा शुरुआती दस गेंदों में बटोरे गए तीसरे सर्वाधिक रन थे।

​वर्ल्ड कप 2024 का सबसे तेज अर्धशतक

सामने से बोलर्स बदल रहे थे, लेकिन रोहित का अंदाज नहीं बदल रहा था। स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, एडम जम्पा या मार्कस स्टोनिस। सभी के साथ रोहित ने एक समान बर्ताव किया और देखते-देखते सिर्फ 19 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। यह रोहित शर्मा का भी और इस वर्ल्ड कप का भी सबसे तेज अर्धशतक था। उनका अर्धशतक पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर पूरा हुआ। इसके सात टी-20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के भीतर ही फिफ्टी जड़ने वाले वह कुल चौथे बल्लेबाज बने।

​टी-20 इंटरनेशनल में 200 छक्के पूरे

10 ओवर में दो विकेट पर 114 रन के टोटल पर टीम पहुंच गई। इस दौरान टीम ने 9 सिक्स मारे जिसमें 8 रोहित के बल्ले से निकले थे। टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से शुरुआती दस ओवर में लगे ये संयुक्त दूसरे सर्वाधिक सिक्स थे। इतना ही नहीं अब रोहित के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 200 छक्के पूरे हो गए हैं। वह 203 सिक्स के साथ ओवरऑल लिस्ट में भी सबसे ऊपर हैं, उनके नाम न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल आते हैं, जिन्होंने 173 सिक्स मारे हैं।


​टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन​

रोहित 40 गेंद पर 92 रन बना चुके थे और टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक बनता नजर आ रहा था, तभी स्टार्क की एक गेंद विकेट में घुस गई और एक मनोरंजक पारी का अंत हो गया। हालांकि तब तक रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 123 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 4145 रन हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.