मशीन पर इंसानी श्रम की जीत... उत्तराखंड सुरंग रेसक्यू पर क्या बोला विदेशी मीडिया

Updated on 29-11-2023 01:11 PM
तेल अवीव: आतंकी संगठन हमास के सह-संस्थापक शेख हसन यूसुफ के बेटे मोसाब हसन यूसुफ ने इजरायल को हमास के आगे न झुकने को कहा है। उसने इजरायल से कहा कि वह बाकी बंधकों को छुड़ाने के लिए एक टाइम लिमिट निर्धारित करे। ऐसा करने में विफल रहने पर उसके पिता सहित हमास के नेताओं को मार डाले। मंगलवार को उसने एक्स पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया। उसने कहा, 'हमास मानवता के खिलाफ मनोवैज्ञानिक युद्ध कर रहा है। वे इजरायली बंधकों के बदले में हजारों सामूहिक हत्यारों को रिहा कराना चाहते हैं। इजरायल इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता और न ही इसे मानवता बर्दाश्त कर सकती है। क्योंकि सामूहिक हत्यारों की रिहाई का मतलब कई अन्य निर्दोष लोगों की मौत है।'

मोसाब ने कहा कि इजरायल को समझौता नहीं करना चाहिए। उसने कहा, 'मैं समझता हूं कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों असहाय नागरिकों को रिहा करने के लिए पिछले एक या दो सप्ताह में समझौता करना पड़ा। शेष बंधक सैनिक हैं। इनके साथ युद्धबंदी जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए।' उसने आगे कहा, 'इजरायल को अपनी प्राथमिकता बंधक बचाव मिशन से हटाकर एक ऐसे अभियान पर लगानी चाहिए जो हमास को खत्म करे।' इसके साथ यूसुफ ने वॉर्निंग दी कि युद्धविराम खत्म होने से बचाने के लिए हमास बातचीत को अनिश्चित काल तक खींचने की कोशिश करेगा।

हमास के नेताओं को फांसी

यूसुफ ने इजरायली जेलों में बंद हमास के सदस्यों की ओर इशारा करते हुए कहा, 'इजरायल को इस कार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए। यह वह समय है जब इजरायल बंधकों की रिहाई के लिए जेलों में बंद हमास नेतृत्व की ओर इशारा कर सकता है।' उसने कहा, 'इजरायल इस तरह कमजोर नहीं हो सकता। इब्राहिम हमीद और अब्दुल्ला बरगौटी जैसे कैदियों को मौत की सजा दी जानी चाहिए।' उसने कहा कि इजरायल बंधकों को वापस करने के लिए हमास को समय दे सकता है। एक-दो महीने या छह महीने और अगर वह समय के अंदर ऐसा न कर पाए तो इजरायली जेलों में बंद हमास के टॉप नेताओं को फांसी देनी चाहिए।

मेरे पिता भी शामिल

उसने आगे कहा, 'जब मैं कहता हूं कि हमास के शीर्ष नेताओं को फांसी दो तो इसमें किसी भी तरह का अपवाद नहीं है। इसमें मेरे अपने पिता और हमास के सह-संस्थापक भी शामिल हैं।' उसने आगे कहा, 'मैंने 10-15 साल पहले गलती थी कि जब मैंने कई बार उनकी जान बचाई थी। उन्हें तब अपने कर्मों के लिए मरना था। लेकिन चीजें तब बदलने की जगह और खराब हो गई।' उसने आगे कहा, 'हमास अगर कैदियों को चाहता है तो मेरा कहना है कि यही सांप के फन हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.