'अगर मैं शायरी बोलूंगा तो मर जाऊंगा...', राखी सावंत ने अभिषेक कुमार को बताया अपना दूल्हा, जान छुड़ाकर भागे एक्टर

Updated on 07-10-2025 01:37 PM
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की शादी 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर हुई और वहां कई नामी सेलेब्स पहुंचे। मीका सिंह से लेकर फराह खान और कृष्णा अभिषेक ने सभी का मनोरंजन किया। अब शो के लेटेस्ट प्रोमो में राखी सावंत भी नजर आई हैं। जिन्होंने आते ही अभिषेक कुमार के साथ फ्लर्ट करना शुरू कर दिया लेकिन एक्टर उनसे दूर-दूर भागने लगे। अंत में एक्ट्रेस दौड़ते-दौड़ते फर्श पर फिसलकर गिर भी पड़ीं और सबकी हंसी छूट गई।

अविका गौर की शादी में शामिल होने के लिए राखी सावंत दुबई से फाइनली इंडिया आईं। प्रोमो में वह अपना चेहरा छिपाए होती हैं तो अभिषेक पूछते हैं, 'ये कौन है? मेरे को बता दो।' एक्ट्रेस अपना हाथ हटाती हैं और उन्हें देख अभिषेक शॉक्ड हो जाते हैं। राखी कहती हैं, 'मुझे पति मिल गया।' फिर ईशा, गुरमीत और मुनव्वर, फहाद एक्टर का हाथ पकड़कर राखी के पास ले जाते हैं तो वह कहते हैं, 'अरे भाई मैं मजाक कर रहा था। मुझे कोई लड़की नहीं चाहिए।'

अभिषेक कुमार के पीछे-पीछे राखी सावंत

राखी ने कहा, 'मुझे कुबूल है।' इसके बाद मुनव्वर भी उन्हें चिढ़ाते हैं और एक्ट्रेस 'चिकनी चमेली' गाने पर ठुमके लगाती हैं और अभिषेक को छेड़ती हैं। कभी उनके पैरों में गिर जाती हैं तो कभी पैर पकड़ लेती हैं लेकिन शो के कंटेस्टेंट उनसे भागते ही दिखते हैं। इसके बाद मुनव्वर ने कहा कि राखी, अभिषेक ने आपके लिए शायरी लिखी है। तो एक्टर बोले, 'मुझे डॉक्टर ने मना किया है कि अगर मैं शायरी बोलूंगा तो मर जाऊंगा।' राखी उनके करीब जाकर बोलीं, 'तो मरो न मेरे पर। मैं तो चाहती हूं कि आप मुझ पर मरो।

अविका गौर और मिलिंद का हनीमून

बता दें कि अविका और मिलिंद की शादी का ये मजेदार एपिसोड 11 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा, जिसमें जमकर ड्रामा-रोमांस देखने को मिलेगा। हालांकि कपल ने 30 सितंबर को शादी कर ली है और हनीमून के लिए भी रवाना हो गए हैं। दोनों ने पपाराजी को मिठाइयां भी बाटी थी और कहा था कि ऐसा उन्होंने लाइफ में कभी नहीं सोचा था कि ऐसी शादी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.