भारत ने बांग्लादेश पर हमला किया तो पाकिस्तान देगा जवाब, शहबाज शरीफ के करीबी की धमकी

Updated on 25-12-2025 12:58 PM
इस्लामाबाद: मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश पूरी तरह से पाकिस्तान की चंगुल में फंस चुका है। भारत ने जिस पाकिस्तान के अत्याचारों से बांग्लादेश को आजादी दिलाई, आज वही देश रक्षा की कसमें खा रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के एक नेता कामरान सईद उस्मानी ने भारत को धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर भारत ने बांग्लादेश पर हमला किया तो पाकिस्तान पूरी ताकत के साथ ढाका के साथ खड़ा होगा। इतना ही नहीं, उन्होंने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष का भी जिक्र कर शेखी बघारी।

बांग्लादेश को समर्थन देने का किया ऐलान


कामरान सईद उस्मानी ने पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश का झंडा लगाकर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्हें भारत को धमकाते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने कहा, "आज मैं राजनेता के तौर पर नहीं, बल्कि उस शख्स के रूप में बात कर रहा हूं, जो बांग्लादेश की मिट्टी, तारीख, कुर्बानी और जुर्रत को सलाम पेश करता है। मैंने जब 2021 में यह कैंपेन शुरू की थी तो मेरे साथ कोई नहीं था। आज अल्हम्दुलिल्लाह बांग्लादेश और पाकिस्तान एक साथ खड़े हैं। आज मैं कोई सियासी बयान नहीं दूंगा, बात करूंगा उस्माना की, जो एक सोच था, जो एक जुर्रतमंद आवाज थी। जो कहता था कि बांग्लादेश को किसी देश की कॉलोनी नहीं बनने दूंगा। मैं बांग्लादेश के अंदर किसी की दादागिरी कबूल नहीं करूंगा। बांग्लादेश को किसी का गुलाम नहीं बनने दूंगा।"

मुसलमान बताकर बांग्लादेश से जोड़ा रिश्ता


उन्होंने कहा, "सबसे बड़ा मसला इस क्षेत्र के अंदर यह है कि जब कोई मुसलमान नौजवान उठता है और एक प्रभावी अवाज बनता है तो उसको दबा दिया जाता है। ये जो भारतीय राजनेता बैठे हैं वो अवाम को खून चूसने के लिए उन्हें कभी भी गुलामी से आजाद नहीं करना चाहते। चाहें वह बांग्लादेश का पानी बंद करने की सूरत में हो, चाहें वो फितना-ए-ख्वारिज के नाम से मुसलमान को मुसलमान से लड़ाने की सूरत में हो। अब मुसलमान नौजवान उनकी इस साजिश को बड़े अच्छे तरीके से जान गया है। अब पाकिस्तान और बांग्लादेश का बच्चा-बच्चा उस्मान हादी है।"

भारत को जंग की धमकी दी


कामरान सईद ने आगे कहा, "उस्मान हादी को तो शहीद कर दिया, लेकिन उसकी सोच को शहीद नहीं कर सके। आज मुक्कमल तौर पर भारतीय अजादारी को बांग्लादेश की अवाम रिजेक्ट कर चुकी है। मैं अपने बांग्लादेशी भाई-बहनों को कहना चाहता हूं कि हम आपके साथ खड़े हैं। अगर कोई देश बांग्लादेश पर दबाव डालने की कोशिश करेगा या फिर बांग्लादेश की खुदमुख्तारी पर हमले की कोशिश करेगा तो पाकिस्तान की अवाम आपके साथ खड़ी होगी। अब मैं चेतावनी देता हूं कि अगर किसी ने बांग्लादेश की तरफ आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तानी अवाम, पाकिस्तानी फौज और हमारे मिसाइल आपसे दूर नहीं हैं। ऑपरेशन ऑपरेशन बुनयान अल मरसूस के जरिए आपको जिस कदर नाकों चने चबवाए थे, वो दोबारा कर लेंगे।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.