भारत अगर आज श्रीलंका से हारा तो कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल में? समझिए विश्व कप का पूरा गणित

Updated on 02-11-2023 03:41 PM
मुंबई: भारत और श्रीलंका के बीच आज विश्व कप 2023 का बेहद अहम मुकाबला ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा। इसी स्टेडियम में टीम इंडिया ने 2011 में श्रीलंका को हराकर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया था। आज मुकाबला पेपर पर रिकॉर्ड के हिसाब से बहुत उलटफेर वाला नहीं दिख रहा है, क्योंकि रोहित सेना गजब की फॉर्म में है। हालांकि, यह क्रिकेट यहां कुछ भी असंभव नहीं है। यह भी संभव है कि लगातार 6 मुकाबला जीतने वाली टीम इंडिया आज हार जाए, जो कि भारतीय क्रिकेट फैंस नहीं चाहेंगे, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो क्या होगा? कैसे टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच सकेगी?

क्यों आज ही सेमीफाइनल का टिकट चाहेगा भारत
सबसे पहले तो रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में मैच जीतना चाहेगी। इसकी दो वजहें हैं। पहली यह कि वह हर हाल में अपने 7वें मैच में ही सेमीफाइनल का टिकट कटाना चाहेगी, जिससे कि टीम पर बाद में जाकर प्रेशर न बने। फिलहाल सिनेरियो के अनुसार, उसे सिर्फ एक पॉइंट चाहिए। टीम इंडिया के 12 पॉइंट हैं और वह एक टाई मैच से सेमीफाइनल पहुंच जाएगी। अगर मुकाबला जीत गई तो कोई शक ही नहीं है।

लय नहीं खोना चाहेगा भारत
दूसरी वजह यह है कि जीत का सिलसिला टूटने पर टीम लय खो सकती है। अब जब नॉकआउट की ओर टीम इंडिया बढ़ रही है तो वह किसी भी पक्ष में अपनी कमजोरी नहीं दिखाना चाहेगी। अगर भारत हारता है तो लोग यह भी कह सकते हैं कि टीम श्रीलंका से हार गई तो सेमीफाइनल में बड़ी टीमों के खिलाफ क्या होगा। इसलिए रोहित शर्मा की टीम हर हाल में जीतना चाहेगी।

एक जीत से ही मिल जाएगा सेमीफाइनल का टिकट
अब आते हैं उस मुद्दे पर जो हमारा सब्जेक्ट है। अगर आज भारत हारा तो उसके लिए अधिक मुश्किल नहीं होगी। उसे अपने बचे हुए दो मैचों में से किसी एक में जीतना होगा। उसे इस मैच के बाद 5 नवंबर को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस स्टेडियम में भिड़ना है, जबकि लीग का आखिरी मैच भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 12 नवंबर को खेला जाएगा।

भारत के मैचों का शेड्यूल और रिजल्ट
  • 8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में भारत 6 विकेट से जीता
  • 11 अक्टूबर: अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में 8 विकेट से जीता
  • 14 अक्टूबर: पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में 7 विकेट से जीता
  • 19 अक्टूबर: बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में 7 विकेट से जीता
  • 22 अक्टूबर: न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में 4 विकेट से जीता
  • 29 अक्टूबर: इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में 100 रनों से जीता
  • 02 नवंबर: श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में मैच जारी है
  • 05 नवंबर: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच कोलकाता में है
  • 12 नवंबर: नीदरलैंड के खिलाफ मैच बेंगलुरु में है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.