ईरान पर हमला किया तो करारा जवाब मिलेगा... राष्ट्रपति पेजेशकियन की अमेरिका और इजरायल को चेतावनी

Updated on 31-12-2025 11:40 AM
तेहरान: फ्लोरिडा में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर उसका बर्ताव सुधरता नहीं है तो परिणाम बहुत बुरे होने वाले हैं। इसका जवाब ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सोशल मीडिया के जरिए दिया है। उन्होंने दावा किया है कि ईरान किसी भी हमले का 'सख्त' जवाब देने को तैयार है।

ईरानी राष्ट्रपति ने क्या चेतावनी दी


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संभावित हमले की चेतावनी के कुछ घंटों बाद, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक्स पर बिना किसी का नाम लिए अपना जवाब पोस्ट किया। महज एक वाक्य में उन्होंने अपनी बात रखी और दावा किया कि "हमलावर को पछतावा होगा।" उन्होंने लिखा, "किसी भी हमले पर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का जवाब कड़ा होगा और हमलावर को इसका अफसोस होगा।"

ट्रंप ने दी थी हमले की धमकी


सोमवार को नेतन्याहू से मुलाकात के बाद ईरान के मिसाइल और न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर पूछे सवाल पर ट्रंप ने कहा कि इसे लेकर अभी कोई भी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन अगर यह सच है तो परिणाम बहुत खतरनाक होंगे। ऐसा भी हो सकता है कि "पिछली बार से भी तगड़ा हमला हो। ईरान को पिछली बार डील कर लेनी चाहिए थी और हमने उसे मौका भी दिया था, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होगा।" अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान अपने बैलिस्टिक मिसाइल या परमाणु कार्यक्रम को फिर से बनाने का प्रयास करता है तो अमेरिका उसके खिलाफ एक और सैन्य हमला करेगा।

ईरान की गतिविधियों पर अमेरिका की पैनी नजर


पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन तेहरान की गतिविधियों पर करीब से नजर रख रहा है। जब पूछा गया कि क्या अमेरिका ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमले का समर्थन करेगा, तो उन्होंने कहा कि अगर ईरान अपनी परमाणु क्षमताओं को फिर से बढ़ाने की कोशिश करता है तो वे तुरंत हमले का पूरी तरह से समर्थन करेंगे। ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात फ्लोरिडा के मार-ए-लागो अपार्टमेंट में हुई। दोनों के बीच इस साल की ये पांचवीं बैठक थी।

अमेरिका-इजरायल ने किया था ईरान पर हमला


13 जून 2025 को, इजरायल ने ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमला किया था, जिसमें लगातार 12 दिनों तक सैन्य, परमाणु और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। बाद में अमेरिका ने 22 जून को नतांज, फोर्डो और इस्फहान में ईरान के तीन न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला बोल दिया था। 24 दिनों के बाद सीज फायर का ऐलान किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.