धनश्री वर्मा नहीं तो ये मिस्ट्री गर्ल कौन? जिसे युवजेंद्र चहल ने बताया अपना ट्रैवल पार्टनर

Updated on 23-01-2023 06:08 PM
नई दिल्ली: भारतीय धाकड़ स्पिनर युजवेंद्र चहल ने न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान ट्रैवल करते समय एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टेटस लगाकर सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है। उन्होंने एक महिला की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मेरी नई ट्रैवल पार्टनर। इसके बात कयासों का दौर शुरू हो गया, क्योंकि तस्वीर उनकी वाइफ धनश्री वर्मा की नहीं थी। हर कोई यह सोच रहा था कि किसकी तस्वीर है। आखिर टीम इंडिया की बस में यह अंजान चेहरा कौन है?
दरअसल, युवजदें चहल की यह मिस्ट्री पार्टर का कुलदीप यादव से खास कनेक्शन है। नहीं, नहीं, बिल्कुल नहीं, यह कुलदीप की वाइफ या गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि खुद कुलदीप ही हैं। चहल ने एक ऐप की मदद से फिल्टर लगाते हुए कुलदीप का चेहरे का मेकओवर कर दिया है। महिला की तरह बाल लगा दिए, जिससे पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन अगर ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि बाल नकली हैं।
इस तरह से चहल ने एक बार फिर अपने साथी कुलदीप के साथ मजाक किया और तस्वीर को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बता दें कि कुलदीप यादव की बांग्लादेश दौरे पर धमाकेदार वापसी के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दोनों वनडे में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ चहल के चोटिल होने पर भी कुलदीप को मौका मिला था।

कुलचा नाम से मशहूर इस जोड़ी में जबरदस्त जुड़ाव है। दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं। बता दें कि वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच इंदौर में खेला जाना है। इस मैच में उम्मीद की जा रही है कि कुलदीप की जगह युवजेंद्र चहल को मौका मिला। यह भी हो सकता है दोनों ही दो छोर से गेंद लहराते दिखाई दे सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.