ऋषभ पंत को करियर बचानी है, तो मान लेनी चाहिए गौतम गंभीर की यह सलाह

Updated on 30-12-2022 06:28 PM
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में वनडे और टी20 सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया। हालांकि रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पंत को घुटने में चोट लगी है जिसके कारण उन्हें स्क्वाड में नहीं रखा गया है। पंत हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट सीरीज में दमदार खेल दिखाया था। ऐसे में अब पंत के टीम में नहीं चुने जाने को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। वहीं अब पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी उन्हें एक बड़ी सलाह दे डाली है।


गौतम गंभीर का मानना है कि पंत को लाल गेंद के क्रिकेट पर ध्यान देने की जरूरत है, जबकि उन्हें सफेद गेंद के क्रिकेट में जगह बनाने का इंतजार करना होगा। इसलिए वह वनडे और टी20 टीमों का हिस्सा नहीं है। ऐसे में उन्हें अब सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ध्यान देना चाहिए।उन्होंने कहा, 'ईशान किशन, संजू सैमसन, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी ने वनडे में विकेट कीपिंग की है, वे अब ऋषभ पंत से आगे हैं। ईशान किशन को देखिए, जब उन्हें मौका मिला, तो उन्होंने वनडे में दोहरा शतक बनाया, आप कैसे उसे नजरअंदाज कर सकते हैं।'
    गंभीर ने श्रीलंका के आगामी भारत दौरे के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित एक बातचीत के दौरान कहा, 'शायद ऋषभ को अपने मौके का इंतजार करना होगा फिलहाल, उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए। हम जानते हैं कि उनके पास प्रतिभा है, लेकिन उन्हें व्हाइट-बॉल क्रिकेट में पर्याप्त मौके मिले हैं, जहां उन्हें बल्लेबाजी के लिए मध्यक्रम में रहने के लिए कहा गया था। प्रबंधन ने उन्हें सफल बनाने के लिए हर संभव कोशिश की है या उन्हें सफेद गेंद वाले क्रिकेट में ऐसा करने के लिए मंच दिया है, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ है।'

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.