अच्छे कपड़े खरीदने बॉस ने पैसे ‎दिए तो ठोंक दिया केस !

Updated on 03-01-2022 11:41 PM

लंदन   ब्रिटेन में एक महिला सैलून में काम करती थी। उसके बॉस ने उसे ढंग के कपड़े खरीदने की हिदायत देते हुए कुछ पैसे दिए। महिला को ये बात इतनी नागवार गुजरी कि उसने सैलून से निकलकर सीधा अपने बॉस पर केस  ठोंक दिया। जानकारी के मुताबिक हेयरड्रेसर के तौर पर काम करने वाली लीसा थॉम्पसन के साथ ये घटना हुई, जो इस वक्त ब्रिटिश  अखबारों में सुर्खियां बटोर रही है।

महिला ने अपने बॉस के रवैये को लैंगिक भेदभाव बताते हुए एम्प्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल  में इसकी शिकायत की।सैलून में हेयरड्रेसर के तौर पर काम करने वाली लीसा थॉम्पसन  हर रोज़ की तरह एक दिन जब अपने वर्कप्लेस पर पहुंची तो उसके बॉस ल्यूक डेनियल ने लीसा के प्रेज़ेंटेबल होने पर सवाल उठाया। लीसा थॉम्पसन की शिकायत के मुताबिक उस दिन पैर में चोट लगे होने के बावजूद वे सैलून गई थीं।

 जब वे एक क्लाइंट के साथ बात कर रही थीं, तो उनके सैलून मालिक ने उन्हें बाल पकड़कर एक तरफ खींचा और उनके कपड़ों और बालों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की। डेनियल ने लीसा को 100 पाउंड देते हुए कहा कि वे पहले ढंग के कपड़े खरीदें और अपने बाल कटवाएं। इतना ही नहीं उन्होंने लीसा को मुफ्त हेयर ट्रीटमेंट भी ऑफर किया। लीसा ने इस मुद्दे को एम्प्लॉयमेंट ट्रिब्यूनलर तक खींचने का फैसला किया और उन्होंने शिकायत में कहा कि उनके सात उम्र और लिंग के आधार पर भेदभाव हुआ है। वे लिंकनशायर केअर्बन एंजेल्स सैलूनमें 16 महीने से काम कर रही थीं।

हालांकि कोर्ट ने इस मामले में सैलून मालिक की दलील को सही माना, जिसका कहना था कि कर्मचारी को अच्छी तरह तैयार होना चाहिए क्योंकि इससे सैलून की छवि पर प्रभाव पड़ता है। जज ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सैलून मालिक के पक्ष में फैसला सुनाते हुए लीसा के आरोपों को खारिज कर दिया ट्रिब्यूनल ने इस मामले में जो फैसला दिया, वो इस पूरे केस का टर्निंग प्वाइंट है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.