कोरोना वैक्सीन नहीं लगाया तो जर्मनी में ‎किया दुकानों में बैन

Updated on 19-10-2021 09:28 PM

बर्लिन बिना कोरोना वैक्सीन लगवाए लोगों को जर्मनी के हेस्से राज्य में दुकानों और अन्य जरूरत की जगहों पर जाने से बैन कर दिया गया है। हेस्से राज्य ने बुनियादी जरूरतें मुहैया कराने वाली जगहों पर बिना वैक्सीन लगवाए लोगों की एंट्री बैन कर दी है। ये नियम ऐसे समय पर लाया गया है, जब इसके पड़ोसी राज्यों में वैक्सीनेशन को अनिवार्य बनाने के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन हो रहे हैं।


हेस्से राज्य के सुपरमार्केट को ये अनुमति दी गई है कि वे अब बिना वैक्सीन लगवाए लोगों को भोजन और अन्य आवश्यक चीजें खरीदने के अधिकार से रोक सकते हैं। वायरस पर नई नीति के तहत स्टोर ये तय कर सकते हैं कि उन्हें ‘2जी नियमको लागू करना है या नहीं। ‘2जी नियमका मतलब ये है कि केवल वैक्सीनेटेड और रिकवर लोगों को ही स्टोर में एंट्री दी जाएगी।

जबकि इससे अधिक ढील देने वाले नियम का नाम ‘3 जी नियमहै। इसके तहत वैक्सीनेटेड और रिकवर लोगों के साथ-साथ उन लोगों को भी स्टोर में एंट्री दी जाएगी, जो कोविड निगेटिव हैं।राज्य के प्रमुख वोल्कर बाउफियर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नए नियमों को बड़े पैमाने पर लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने ये कहा कि हमें उम्मीद है कि इस नियम का प्रयोग सिर्फ आने वाले कुछ दिनों के लिए होगा और जो बिजनेस रोजमर्रा की चीजें मुहैया कराते हैं, वे इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे।


राज्य प्रमुख ने कहा कि सबसे अधिक सुरक्षा वैक्सीनेशन के जरिए ही मिलती है। यही वजह है कि वैक्सीन बिना किसी झंझट के आसानी से लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना सभी बिजनेस के जरिए होगा, क्योंकि इससे वायरस को रोकने में मदद मिलती है। बता देंकि दुनियाभर में कोरोना वायरस से निपटने के लिए कड़े नियम लागू किए जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.