चीन में लॉकडाउन हटा तो एक दिन में 6 लाख से ज्यादा मिलेंगे कोरोना केस

Updated on 29-11-2021 08:35 PM

बीजिंग कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चीन ने ज्यादातर हिस्सों को दुनिया के लिए बंद कर दिया है। इस बीच चीन में कोरोना वायरस महामारी को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एक अध्ययन के मुताबिक अगर वहां लॉकडाउन हटाया गया, तो एक दिन में ही 6 लाख 30 हजार से ज्यादा कोरोना के केस सामने सकते हैं। यह अध्ययन बीजिंग विश्वविद्यालय के मैथ्स शोधकर्ताओं ने किया है।

अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक-चीन में फुल वैक्सीनेशन के बाद ही ट्रैवल बैन हटाना चाहिए। टीम ने नतीजों के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, स्पेन, फ्रांस और इजराइल के अगस्त के आंकड़ों के आधार पर अध्ययन किया है। बीजिंग विश्वविद्यालय के गणितज्ञों की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर चीन अन्य देशों की तरह यात्रा प्रतिबंध हटा देता है और कोराना वायरस संक्रमण के प्रसार को कतई बर्दाश्त नहीं करने के रुख को छोड़ देता है, तो देश में रोजाना 6,30,000 से ज्यादा मामले सामने सकते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया आकलन में खुलासा हुआ है कि भंयकर प्रकोप की संभावना है जिसका बोझ मेडिकल सिस्टम नहीं उठा सकता। चीन में शनिवार को कोविड-19 के 23 नए मामले सामने आए जिनमें से 20 मामले अन्य देशों से आए और बीजिंग सहित अन्य शहरों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। कोरोना महामारी शुरू होने से पहले चीन के वुहान शहर में वर्ष 2019 के अंत में कोविड-19 का पहला मामला आया था। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक, चीन में अबतक कोविड-19 के 98,631 मामले आए हैं, जबकि 4,636 मरीजों की मौत हुई है। इस समय 785 मरीज इलाज करा रहे हैं।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.