कोई और होता तो स्ट्रेचर पर लौट जाता... दर्द में भी मुस्कुराते दिखे धोनी की जिद और जुनून को सलाम

Updated on 01-04-2023 07:06 PM
महेंद्र सिंह धोनी को महेंद्र बाहुबली भी कहा जाता है। क्यों कहा जाता है इसका जीता जागता उदाहरण अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2023 के ओपनिंग मुकाबले में देखने को भी मिल गया। एमएस धोनी चोटिल थे इसके बावजूद मैदान पर थे। घुटने को लेकर स्ट्रगल कर रहे थे, लेकिन चेहरे पर मुस्कुराहट थी। न जाने कहां से धोनी इतना जुनून लाते हैं। जब पिता बने थे तो साक्षी भारत में अकेले थीं, जबकि वह नेशनल टीम के लिए । पूछने पर उन्होंने कहा था नेशनल ड्यूटी पर हूं, लेकिन इस बार वह अपने फैंस के लिए उतरे थे। वह जानते हैं, धोनी एक खिलाड़ी नहीं, एक विश्वास है, एक सोच है, एक जिद है, एक जुनून है।

​बड़ी मुश्किल से खड़े हो पा रहे थे धोनी

19वें ओवर की दूसरी गेंद को पकड़ने के लिए धोनी अपने पैर की चिंता किए बगैर दाईं ओर छलांग लगाते हैं, लेकिन दीपक चाहर की तेज तर्रार गेंद 4 रनों के लिए निकल जाती है। इसके बाद हर कोई परेशान हो जाता है। दरअसल, डाइव लगाने के दौरान घुटने पर एक बार फिर चोट लग जाती है और धोनी भयंकर दर्द में दिखते हैं। वह बड़ी मुश्किल से खड़े हो पा रहे थे।
वनडे वर्ल्ड कप में अंगूठे से निकल रहा था खून

एमएस धोनी को वनडे वर्ल्ड कप 2019 में कुछ ऐसी ही चोट लगी थी। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में धोनी मुंह से चूस कर खून को बाहर थूक रहे थे। लेकिन कोई बहाना नहीं था। धोनी मैदान पर डंटे हुए थे। उसी तत्परता से। उसी तन्मयता से। जोश में कोई कमी नहीं थी। उन्हें काले पड़ गए अंगूठे की चिंता नहीं थी। धोनी इस मैच का महत्व जानते थे। हालांकि, इसी विश्व कप का सेमीफाइनल उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच था।
IPL 2023 क्या वाकई में धोनी के लिए मायने रखता है

​अगर सिर्फ धोनी की निगाह से देखेंगे तो IPL 2023 कोई मायने नहीं रखता है। धोनी ने 4 सीजन जीते हैं और उन्हें कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। लेकिन धोनी के चाहने वालों की निगाह से देखेंगे तो पूरा माहौल बदल जाएगा। हर कोई उन्हें चैंपियन होते देखना चाहता है। लाखों में ऐसे फैंस मिल जाएंगे जो कहेंगे कि धोनी को अगले 100 वर्ष तक आईपीएल में खेलते रहना चाहिए। आज भी जब टीम इंडिया में खराब विकेटकीपिंग होती है तो धोनी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं। चाहे भले ही उस समय वह अपने खेतों में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे हों।

​धोनी एक अहसास है, विश्वास है, जिद है, जुनून का नाम है

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर हमेशा एक बात कही जाती है कि क्यों वह इतना अलग हैं। हार का गम नहीं, जीत की खुशी नहीं, बस एक चीज दिखती है वह है मिशन। अनवरत लड़ने की जिद और जीतने का जुनून। एक मिशन पूरा नहीं होता है दूसरे पर जुट जाते हैं। आईपीएल से ठीक पहले वह जोधपुर में थे। यहां उन्होंने आर्मी के इवेंट में हिस्सा लिया तो वापस लौटकर CSK से जुड़े। एक ओर नेशनल ड्यूटी निभा रहे थे तो दूसरी ओर अपने प्रोफेशन को भी ध्यान में रख रहे थे। धोनी की इसी सोच, जिद और जुनून को हर क्रिकेट फैंस शायद इसी लिए बार-बार सलाम करता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.