ये 5 खिलाड़ी चले तो पक्का है चेन्नई सुपर किंग्स का चैंपियन बनना, कैसे रोकेगी गुजरात?

Updated on 27-05-2023 07:56 PM

रुतुराज गायकवाड़

युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के लिए भी आईपीएल 2023 जबरदस्त रहा है। उनके बल्ले ने भी आग उगली है। गायकवाड़ ने अब तक 15 मैचों में चार अर्धशतक के बदौलत 564 रन बनाए हैं। रुतु ने चेन्नई की इस साल आपार सफलता में अहम भूमिका निभाई है। उनका फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ चलना चेन्नई के लिए अधिक जरूरी होगा।

डेवोन कॉन्वे

चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर डेवोन कॉन्वे का बल्ला आईपीएल के 16वें सीजन में जमकर बोल रहा है। उन्होंने अब तक खेले गए 15 मैचों में 52.08 की औसत से 625 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 6 अर्धशतक देखने को मिले हैं। इनका बल्ला चलना भी फाइनल में कई ज्यादा जरूरी है।

रविंद्र जडेजा

अगर चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला जीतना है तो स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का चलना कई ज्यादा महत्वपूर्ण है। जड्डू गेंदबाजी समेत बल्लेबाजी में भी अच्छा योगदान दे सकते हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 19 विकेट लेने के साथ-साथ 175 रन भी बनाए हैं।

दीपक चाहर

चेन्नई और भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर अपनी खतरनाक स्विंग के लिए जाने जाते हैं। शुरुआती ओवरों में दीपक को खेलना काफी ज्यादा कठिन होता है। चाहर ने अब तक इस सीजन 9 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। वह फाइनल में भी गुजरात के ओपनर्स को जल्दी आउट कर टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मथीशा पथिराना

श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाद मथीशा पथिराना के लिए आईपीएल 2023 किसी सुनहेरे सपने से कम नहीं रहा। उन्होंने इस सीजन अब तक 11 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने इस सीजन चेन्नई की जीत में अहम योगदान दिया है। अगर यह फाइनल मुकाबले में गुजरात के खिलाफ चले तो सीएसके को पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी जीतने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.