अगर यह खिलाड़ी होता तो नहीं हारती CSK, कर चुका है रोहित शर्मा को आउट

Updated on 28-04-2023 07:03 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 37वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से हरा दिया। मैच में राजस्थान के बल्लेबाजों ने चेन्नई के तेज गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और हर किसी की गेंदों के साथ खिलवाड़ किया। धोनी की कप्तानी वाली टीम को चोटिल दीपक चाहर की कमी महसूस हुई, जो टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। आकाश सिंह, तुषार देशपांडे और मथीशा पथिराना की धुनाई देख फैंस को उस खिलाड़ी की याद जरूर आई होगी, जो या तो चोटिल हैं या फिर टीम को पानी पिलाते नजर आ रहे हैं।

स्विंग और पेस है सिमरजीत का हथियार, रोहित को कर चुके हैं आउट


जी हां, बिल्कुल यहां बात हो रही है सिमरजीत सिंह की। दीपक चाहर का रिप्लेसमेंट माने जाने वाले सिमरजीत को आईपीएल 2023 में मौका नहीं मिला है। वह दीपक चाहर की तरह ही चोटिल हैं। दिल्ली के इस युवा तेज गेंदबाज को महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले सीजन में मौके दिए थे। उस समय सिमरजीत ने अपनी पेस और स्विंग से प्रभावित किया था। उन्होंने मुंबई के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी करते हुए रोहित शर्मा को आउट किया था।

स्टीफन फ्लेमिंग ने की थी तारीफ, बताया था भविष्य का स्टार


उस समय कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने तारीफ करते हुए कहा था कि इस युवा खिलाड़ी (सिमरजीत) में जान है। वह टीम के लिए भविष्य में अच्छा कर सकता है। इसके बाद माना जा रहा था कि चेन्नई इस पेसर को टीम में मौका देगी। हालांकि, अभी तक हुए मुकाबलों में सिमरजीत बेंच पर ही नजर आए हैं। वह पूरी तरह फिट हैं या नहीं यह कहना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन धोनी जल्दी टीम बदलते नहीं हैं।

अर्जुन तेंदुलकर की जगह मुंबई ने दिया था मौका, लेकिन...


सिमरजीत को मुंबई इंडियंस ने भी टीम में शामिल किया था। आईपीएल 2021 में अर्जुन तेंदुलकर के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था। हालांकि, उन्हें मौका नहीं मिला। आईपीएल करियर की बात करें तो सिमरजीत ने 6 मैच खेलते हुए 4 विकेट झटके हैं। फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो 13 मैचों में 42 विकेट झटके हैं, जबकि लिस्ट ए में 23 मैचों में 55 विकेट उनकी झोली में है।

ऐसे धोनी ने सिमरजीत को CSK से जोड़ा


एमएस धोनी ऐसे कप्तान माने जाते हैं, जिन्हें पता है कि कब किस खिलाड़ी का कहां इस्तेमाल करना है। हो सकता है कि यह पेसर फिट होने के बाद आगे के मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तेज गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे। बता दें कि CSK ने सिमरजीत को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.