लूट सके तो लूट ले कांग्रेस का सिद्धांत पैसा खाने का भूत सवार सब मिलकर उतारेंगे भूत- अमर

Updated on 06-09-2021 11:49 PM
बिलासपुर । भाजपा के वार्ड स्तरीय धरना आंदोलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा है कि कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार और लूट मची हुई है। लूट सके तो लूट कांग्रेस का सिद्धांत है। 15 साल में भाजपा के विकास कार्य का रख रखाव भी कांग्रेस नही कर पा रही है।
शहर की दुर्दशा पर कांग्रेस के विधायक और महापौर चुप क्यों है?
भाजपा के वार्ड स्तरीय धरना प्रदर्शन के दुसरे चरण में आज पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल कस्तूरबा नगर, शनिचरी बाजार वाल्मिकी चौक, जबड़ापारा सरकंडा, मगरपारा तथा शिवाजी मार्ग टिकरापारा में भाजपा के धरना आंदोलन में शामिल हुए। उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत भी सभी वार्डो में पहुॅचे। वार्ड स्तरीय धरना आंदोलन में शहर की दुर्दशा पर सवाल उठाते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि आज यह स्थिति है कि 15 साल में भाजपा ने जो सड़क, पानी व पानी बिजली की व्यवस्था जनता के लिए की थी उसका भी रखरखाव कांग्रेस सरकार नही कर पा रही है। स्थानीय सरकार का यह हाल है कि सड़कों की मरम्मत तक नही करा पा रहे।
भाजपा शासनकाल में गरीबों के लिए नि:शुल्क इलाज के लिए स्मार्ट कार्ड तथा गरीबों एवं मध्यम वर्ग परिवारों के लिए एक रूपये किलों चॉवल की योजना लागू की गई थी, लेकिन प्रदेश व स्थानीय सरकार ने कांग्रेस की सत्ता आते ही राशन कार्ड बनना बंद कर दिया गया स्मार्ट कार्ड बंद कर दिये गये, गरीब इलाज के लिए भटक रहे है। कांग्रेस का सिद्धांत रहा कि जितना लूट सके तो लूट लो जनता से कांग्रेस का कोई वास्ता नही है। पेंशन के लिए बुर्जुग भटक रहे है। कस्तूरबा नगर में जनता से ही पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने पूछा भूत कैसे भगाते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पैसे खाने का भूत चढा हुआ है सब मिलकर भूत उतारेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासनकाल में लोगों की जमीन व मकान पर जबरिया कब्जा किया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने जनता को आगाह किया कि कोई भी उनके मकान व जमीन पर कब्जा करे तो उसे खदेड दो, भाजपा साथ देगी। उन्होंने कहा कि वार्ड में समस्याओं का अम्बार है भाजपा शासनकाल की योजनायें जो आम जनता के लिए बनाई गई थी कांग्रेस ने बंद कर दी है। कांग्रेसी कुछ नही कर पा रहे, सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है। शहर में सभी वार्डो में अनेक समस्याओं को लेकर भाजपा का वार्डवार धरना आंदोलन चल रहा है। पश्चिम मंडल के कस्तुरबा नगर में भाजपा के धरना आंदोलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, लक्ष्मीनारायण कश्यप, पार्षद विजय यादव, रमेश जायसवाल, राजेश पाण्डेय, संजय पाण्डेय, मनीष चौहान, अतुल सिहोते, प्रतिभा मिश्रा, अर्पिता दुबे ने वार्ड की समस्या को लेकर अपनी बात कही।
मध्य मंडल द्वारा वाल्मिकी चौक शनिचरी बाजार में धरना दिया गया। यहॉ पर भी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने जनता के बीच वार्ड की समस्याओं को लेकर सवाल उठाये। धरना आंदोलन में मंडल अध्यक्ष अरविंद बोलर, राजेश मिश्रा, गोपी ठारवानी, जगदीश पाण्डेय, विनोद सोनी, कमल कौशिक, सुबोध खण्डेलवाल, मुरली बाजपेयी, विकास मिश्रा, राहुल साहू, शुभम तिवारी, श्यामल तिवारी, राजू शर्मा, सोनम साहू ने सभा को संबोधित किया। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
बिलासपुर दक्षिण मंडल के द्वारा मगरपारा चौक में धरना दिया गया। वार्ड क्र.13 के अनेक नागरिका तथा भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। मगरपारा चौक में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने गरीबों के मकान पर नि:शुल्क ईलाज का मामला उठाया और कहा कि राज्य सरकार हर योजना फेल है। आम आदमी भटक रहे है। आज के धरना आंदोलन में प्रमुख रूप से पूर्व महापौर किशोर राय, मंडल अध्यक्ष जुगल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, उमाशंकर जायसवाल, महेश चंद्रिकापुरे, अमित तिवारी, मोनू रजक, शाहिल कश्यप, अनिल सिंह, हफीज भाई, वसी खां, राजेश बंजारे, मोहनीश मेश्राम, मिनाक्षी बोमेडे, मनोज करण, आरके भावे, गौतम वासनिक, महेन्द्र जायसवाल, विक्की आदि मौजूद थे।
जबडापारा सरकंडा में भी भाजपा का धरना आंदोलन हुआ, यहॉ के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस शासनकाल में जनता को धौखा देने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाओंगे तो धोखा खाओगे। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भी अपने उद्बोधन में कांग्रेस पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। धरना में बिलासपुर उत्तर मंडल के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मिश्रा, विजय ताम्रकार, प्रवीण तिवारी, डीके साहू, आलोक दुआ, महर्षि बाजपेयी, कंचन दुसेजा, राजेश दुसेजा, विवेक ताम्रकार, संस्कार सोनी, मनोज सोनी, रवि यादव, पदमन पटेल, प्रवीण ताम्रकार सहित काफी संख्या में आम नागरिका तथा भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
बिलासपुर पूर्वी मंडल के द्वारा शिवाजी मार्ग टिकरापारा में धरना दिया गया, जिसमें पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने जनता के बीच वार्ड की समस्या को लेकर लम्बी चर्चा की। धरना आंदोलन में मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार जीवनानी, उदय मजूमदार, जयश्री चौकसे, दीपक सिंह, प्रवीर सेन, दिनेश देवांगन, नितिन छाबड़ा, रजनी यादव, विकास सलूजा, विनय अवस्थी, वल्लभ राव, शेखर पाल, मीना विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता तथा वार्ड के नागरिक मौजूद थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.