करते हैं ब्लूटूथ का इस्तेमाल, तब इन बातों का रखे खास ध्यान

Updated on 13-11-2021 08:14 PM

नई दिल्ली ब्लूटूथ उन अहम और मुख्य कनेक्टिविटी विकल्पों में से एक बन गया है जो स्मार्टफोन और कंप्यूटर को कनेक्ट कर सकता है।ब्लूटूथ एक अहम कनेक्टिविटी विकल्प है और यह जानने के बाद, ऑनलाइन हैकर्स धीरे-धीरे ब्लूटूथ कनेक्शन और टारगेट सिस्टम्स को बाधित करने के नए तरीके ढूंढ रहे हैं। हालांकि, इस तरह के अटैक्स का दायरा काफी सीमित है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्लूटूथ पेयरिंग डिफ़ॉल्ट रूप से एन्क्रिप्टेड होती है। लेकिन क्या हो अगर आपके फोन का ब्लूटूथ आपने ऑन तो कर रखा है लेकिन उसका इस्तेमाल कर रहे हों।

 वैसे तो हमेशा यह सलाह दी जाती है कि जब आपके फोन का ब्लूटूथ उपयोग में हो तो उसे बंद करके रखें। इसे लेकर एक अध्ययन किया गया है, जिसमें ब्लूटूथ को बिना इस्तेमाल ऑन रखने के अभ्यास का महत्व बताया गया है। इस अध्ययन में एक नए तरीके का उल्लेख किया गया है जिसमें आपके फोन की लोकेशन को ट्रैक करने के लिए ब्लूटूथ ट्रांसमिशन का उपयोग किया जा सकता है। हैरान हो गए ये जानकार, लेकिन यह सच है।

यह सोचने वाली बात है कि ब्लूटूथ को किसी डिवाइस की लोकेशन से कैसे जोड़ा जा सकता है? तब चलिए जानते हैं वैज्ञानिक बताते हैं कि वास्तव में ऐसा करने का एक तरीका है और हैकर्स द्वारा इस तरीके का इस्तेमाल किया जाता है तो यह तरीका बहुत खतरनाक हो सकता है। ओरिजनल डिवाइस को ट्रैक करने के लिए ब्लूटूथ का उपयोग कैसे किया जाता है इसके लिए वैज्ञानिकों ने ब्लूटूथ तकनीक के एक विशिष्ट पहलू पर ध्यान केंद्रित किया। यह ब्लूटूथ लो एनर्जी या बीएलई कहा जाता है। बीएलई, ब्लूटूथ का लो एनर्जी फॉर्मेट है जो तुलनात्मकरूप से कम पावर खपत करता है। हालांकि, यह बैंडविड्थ और रेंज से कॉम्प्रोमाइज करके ऐसा करता है।

बिजली की कम खपत के चलते, कई बार 99 प्रतिशत तक बीएलई, डिवाइस के ब्लूटूथ के ऑन रहने तक लगातार सिग्नल संचारित कर सकता है।इसकारण जब वैज्ञानिकों को पता चला कि सिग्नल का एक कॉन्सटैंट सोर्स है जिस पर वे टैप कर सकते हैं, तो केवल एक चीज बचती है और वो है व्यक्तिगत रूप से इन संकेतो के पहचानना। रिसर्चर्स ने तब अलग-अलग डिवाइसेज की पहचान करने पर फोकस किया। हर फोन के सिग्नल में खामियां लगभग बेहद यूनिक पाई गईं। इन भिन्नताओं को अलग करते हुए, शोधकर्ता हर फोन को बेहद ही सटीकता के साथ पहचानने में सक्षम रहे। रिसर्च के अनुसार, यह पहली बार एंड्रॉइड पुलिस द्वारा देखा गया है। तकनीक के परिणामस्वरूप फॉल्स पॉजिटिव रेट और फॉल्स नेगेटिव रेट 5 फीसद से नीच रहे।

इस रिसर्च का मतलब या सार यह है कि अगर ब्लूटूथ को ऑन रखते हैं,तब आपके फोन के ब्लूटूथ का उपयोग आपको ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, इस प्रकार के लोकेशन ट्रैकिंग की बहुत अधिक सीमाएं हैं। सबसे पहले, इस सिस्टम को आपके पास और एक स्टेबल वातावरण में काम करना होगा। क्योंकि कई कारकों के परिणामस्वरूप रिकॉर्डिंग में गड़बड़ी होने की संभावना बनी रहती है या गड़बड़ी हो सकती है। इसके अलावा, इन बीएलई सिग्नल्स में खामियां हमेशा यनिक नहीं होता हैं। इसका मतलब यह है कि कुछ डिवाइस हैं जो एक जैसे सिग्नल उत्पन्न कर सकते हैं और इसलिए व्यक्तिगत रूप से पहचाना नहीं जा सकता है। भले ही, इस रिसर्च ने हैकर्स के प्लान को खोल दिया है कि वहां इस तरह से यूजर्स की लोकेश का पता लगाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.