आप ऐ-लिस्टर नहीं होंगे तो कोई इंतजार नहीं करेगा

Updated on 21-01-2022 06:31 PM
मुंबई । हाल ही में बालीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान से मिली मदद और अपनी परेशानियों पर खुलकर बातचीत की। जरीन खान ने माना कि अगर आप ऐ-लिस्टर नहीं होंगे तो आपका कोई इंतजार नहीं करेगा। साथ ही ऐक्ट्रेस ने कहा कि मैं सलमान खान के लिए बोझ नहीं बनना चाहती हूं। 

अपने एक इंटरव्यू में जरीन खान ने कहा कि, ''मेरे पिता के जाने के बाद मेरे परिवार की जिम्मेदारी को मुझे ही संभालनी थी। कोई भी मेरी मदद करने व गाइड करने के लिए नहीं था। ये बहुत ही डराने वाला रहा है और बहुत लोगों ने इसे अहंकार समझ लिया। एक समय था जब मैंने खुद को इंडस्ट्री में खोया हुआ पाया था। मैं अच्छा काम करना चाहती थी लेकिन मुझे मेरे ऐक्टिंग टेलेंट को दिखाने नहीं दिया गया। मेरे बारे में लोगों ने धारणाएं बना रखी थीं, इसी आधार पर मुझे जज किया जा रहा था। 

लोगों को लगता था कि मेरा बस सुंदर चेहरा है।''जरीन खान आगे कहती हैं कि ''आज भी लोगों की मुझे लेकर अलग-अलग धारणाएं हैं। मैं सलमान खान की शुक्रगुजार हूं। मुझे कभी भी इंडस्ट्री में एंट्री नहीं मिलती अगर वह मेरे साथ नहीं होते। उनकी वजह से मैं इंडस्ट्री का हिस्सा बन सकी। लेकिन मेरा असली स्ट्रगल इंडस्ट्री में आने के बाद शुरू हुआ क्योंकि उस दौरान मुझे कुछ भी यहां के बारे में नहीं पता था। 
सलमान खान बहुत ही शानदार इंसान हैं और बिजी भी रहते हैं। मैं उनके लिए बोझ नहीं बनना चाहती हूं। मैं उन्हें छोटी छोटी चीजों के लिए परेशान नहीं करना चाहती हूं। 

बहुत से लोगों को लगता है कि मैंने आजतक जो भी काम किया है उनके बदौलत किया है लेकिन ये सच नहीं है। सलमान खान मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, जो बस एक फोन कॉल की दूरी पर हैं लेकिन मैं उन्हें परेशान नहीं करना चाहती हूं। ऐसा करने से मेरे संघर्ष और कड़ी मेहनत कमजोर होगी।''मालूम हो कि सलमान खान  के अपोसिट जरीन खान ने 12 साल पहले फिल्म 'वीर' से डेब्यू किया था। आज भी जरीन खान को इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही हैं। वह लगातार खुद को साबित करने की कोशिश कर रही हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.