आईआईएफएल जीतो अहिंसा दौड 23 देशों में
Updated on
20-03-2023 09:21 PM
भोपाल : भारत के सबसे बड़े फाईनेंशल सर्विसेज़ समूहों में से एक आईआईएफएल ग्रुप का उद्देश्य 2 अप्रैल, 2023 को भारत के 65 शहरों और 23 देशों में हो रही आईआईएफएल जीतो अहिंसा दौड़ में गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम अंकित कराना है। शांति और अहिंसा के लिए होने वाली यह इस तरह की सबसे बड़ी दौड़ है। इस दौड़ का आयोजन जीतो (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाईज़ेशन) की महिला विंग और आईआईएफएल के अलावा जीतो के स्वयंसेवियों एवं पूरे विश्व में शांति और अहिंसा के समर्थकों द्वारा किया जा रहा है।आईआईएफएल जीतो अहिंसा दौड़ में भाग लेने के लिए पंजीकरण https://ahimsarun.com/ पर कराया जा सकता है। पंजीकरण का लिंक 17 मार्च, 2023 को खुलेगा। आप किस देश और किस शहर में हो रही दौड़ में हिस्सा लेना चाहते हैं, यह विकल्प चुनने का अवसर भी आपको मिलेगा। आईआईएफएल जीतो अहिंसा दौड़ का उद्देश्य लड़ाई रोकने और एक बेहतर दुनिया बनाने की जागरुकता बढ़ाना तथा हमारे चारों ओर नफरत को हराकर शांति और अहिंसा स्थापित करना है।‘अहिंसा’ का मतलब है क्षमा, सकारात्मकता, वैश्विक प्रेम, शक्ति और भाईचारा। अहिंसा शक्ति है और आज के मुश्किल दौर में हम सभी को एक साथ आकर अपनी इस शक्ति का प्रदर्शन करने की जरूरत है। आईआईएफएल जीतो अहिंसा दौड़ के लिए महावीर जयंती से ठीक पहले के समय से अच्छा वक्त और कोई नहीं हो सकता। इस दिन हम सभी क्षमा के देवता, भगवान महावीर को अपनी श्रृद्धांजलि देते हैं। इस दौड़ में हर लिंग, जाति और आयु समूह के लोग हिस्सा ले सकते हैं। इस दौड़ का विचार सामूहिक शक्ति और समावेशन है।इस दौड़ का समर्थन भारत में कई सार्वजनिक हस्तियों ने किया है, और इसका उद्देश्य युवाओं को छोटी उम्र से ही शांति और अहिंसा की ओर प्रोत्साहित करना है, ताकि एक ऐसे भविष्य का निर्माण हो, जिसमें युद्ध और हिंसा के लिए कोई जगह न हो।आईआईएफएल जीतो अहिंसा दौड़ आईआईएफएल समूह के सिद्धांतों ‘निष्पक्षता, अखंडता और पारदर्शिता एवं सीधी बात’ के अनुरूप है। आईआईएफएल समूह भारत में वित्तीय समावेशन लाने में अग्रिम भूमिका निभा रहा है, और बैंकिंग सुविधाओं की कमी या बैंकिंग सुविधाओं से वंचित 8 मिलियन से ज्यादा लोगों को ऋण दे रहा है, ताकि भारत में छोटे उद्यमियों के सपनों को पूरा किया जा सके। आईआईएफएल फाउंडेशन बड़े स्तर पर लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य गरीबी उत्थान, और आजीविका के लिए काम कर रहा है, और 36,000 से ज्यादा लड़कियों को स्कूलों में ला चुका है।श्री निर्मल जैन द्वारा स्थापित आईआईएफएल ग्रुप केवल दो दशकों में भारत में सबसे सफल वित्तीय समूहों में से एक बन गया है। इसके सूचीबद्ध व्यवसाय आईआईएफएल फाईनेंस, आईआईएफएल वैल्थ (360 वन), आईआईएफएल सिक्योरिटीज़ और 5पैसा.कॉम हैं, जिनमें से प्रत्येक अपने-अपने सेगमेंट में नेतृत्व कर रहा है। यह समूह दो सब्सिडियरीज़ आईआईएफएल होम लोन और आईआईएफएल समस्ता फाईनेंस भी चलाता है, जो क्रमशः सबसे बड़े किफायती हाउसिंग फाईनेंस और माईक्रोफाईनेंस व्यवसायों में हैं।