अवैध शराब परिवहन, 300 पाव शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

Updated on 08-09-2021 11:30 PM
बिलासपुर । बिल्हा पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन करने वालो के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाई की है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से 300 पाव कुल 54 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला बरामद किया है। बरामद शराब की कीमती 33000 रूपए से अधिक है। घटना में उपयोग किए गए कार को भी बरामद किया है। मामला में कोदवा भाटापारा निवासी 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।
    बिल्हा पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि दो व्यक्ति सफेद रंग के एक ईको कार क्रमांक सीजी 22 जे 9957 में काफी मात्रा में शराब का परिवहन कर रहे हैं। आरोपी शराब ग्राम दगौरी से बरतोरी की तरफ लेकर जा रहे हैं। मामले की जानकारी थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा को दिया। 
खबर के बाद पुलिस कप्तान ने अतिरिक्त पुलिस कप्तान ग्रामीण रोहित कुमार झा और गर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा सृष्टि चंद्राकर को निर्देश दिया। तत्काल पुलिस टीम का गठन कर मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम ने रेलवे फाटक के पास नाकाबंदी कर वाहन की घेराबन्दी की। कार में दो व्यक्ति सवार मिले। वाहन का चालक ने पुलिस को अपना नाम संतोष घृतलहरे निवासी कोदवा भाटापारा बताया। दसरे व्यक्ति ने अपना नाम शिवकुमार घृतलहरे निवासी कोदवा भाटापारा होने की जानकारी दी।
  पुछताछ करने पर अवैध शराब गाडी मे रखने के साथ परिवहन की बात को कबूल किया। आरोपी संतोष घृतलहरे के कब्जे से कपडे के दो अलग अलग थैले में देशी मदिरा मसाला कुल 36 बल्क लीटर बरामद किया गया। साथ ही पुलिस ने कार को भी कब्जे में लिया।
  दूसरे आरोपी शिवकुमार के कब्जे से पुलिस ने कपडे के एक थैला में सीलबंद शीशी में देशी मदिरा मसाला कुल 18 बल्क लीटर को जब्त किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया।
 कार्यवाही में थाना प्रभारी पारस पटेल, एएसआइ एच आर वर्मा, प्रधान आरक्षक धारा सिंह मरावी, चोलाराम पटेल ,आरक्षक शशिकांत जायसवाल, राजकुमार पाटले , दिनेश पटेल का विशेष योगदान रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.