'किसी के बाप की थोड़ी पीती हूं', सुनीता आहूजा दारू पीने के सवाल पर थीं भड़कीं- संत नहीं, इंसान हूं

Updated on 08-05-2026 12:14 PM
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही जब 'लाफ्टर शेफ्स 3' में आई थीं, तो उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके बेबाक और बिंदास अंदाज ने सबका दिल जीत लिया था, पर जब गोविंदा के 'गोली कांड' पर तंज कसा, तो सब हैरान भी रह गए थे। सुनीता आहूजा का अंदाज ऐसा ही है। यही वजह है कि उनका कोई भी पॉडकास्ट या इंटरव्यू एक बार वायरल हुआ, तो लंबे समय तक चर्चा में रहता है। एक बार तो सुनीता आहूजा ने एक वीडियो में घर में अपनी फेवरेट जगह दारू पीने वाली बताई थी। साथ ही कहा था कि वह दारू पीती हैं और पूजा-पाठ भी करती हैं। इसे लेकर जब सुनीता से एक पॉडकास्ट में पूछा गया था, तो मुंहतोड़ जवाब दिया था।

शराब पीने को लेकर सवाल, भड़क गई थीं सुनीता आहूजा

सुनीता आहूजा साल 2025 में जब अभिषेक व्यास के पॉडकास्ट में आईं, तो उनसे शराब पीने के बारे में पूछा गया था। इसी पर वह बिफर गई थीं और कहा था कि वह किसी के बाप की नहीं पीतीं और वह कोई साधू-संत नहीं हैं, जो कमंडल लेकर बैठ रहें।

'किसी के बाप का थोड़ी ना पीती हूं, मैं साधु-संत नहीं हूं'

सुनीता आहूजा से पूछा गया था कि आपका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आपका घर का वीडियो है। उसमें आपने बोला कि मेरी फेवरेट जगह है दारू की। पूजा-पाठ भी करते हैं, दारू भी पीते हैं? तो सुनीता बोली थीं, 'हां, तो किसी के बाप का थोड़ी ना पीती हूं। देखो बेटा, लाइफ को ना बैलेंस रखो। कोई मैंने साधू का रूप धारण नहीं किया है। मैं भी एक इंसान हूं। मेरा पति है, बच्चे हैं। पूजा-पाठ करते हैं इसका मतलब ये नहीं कि मैं साधु-संत हो गई हूं। कमंडल लेकर बैठ जाऊं। ना भैया, मैं लाइफ को बैलेंस करके रखती हूं।'

' इंसान शौक ही मार दे अपना? कोई मुझे खिला रहा है? नहीं ना?'

सुनीता आहूजा ने फिर कहा था कि अगर लोग उन्हें शराब पीने के लिए ट्रोल करते हैं, तो बेशक करते रहें अपना पूजा-पाठ दिन में करती हूं। मैं रोज थोड़ी ना बैठकर दारू पीती हूं। शौक भी तो होता है ना इंसान का? या इंसान शौक ही मार दे अपना? कितने लोग पीठ-पीछे पीते हैं। हम तो बोलकर पीते हैं कि हां पीते हैं यार। लोग ट्रोल करते हैं करें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। कोई मुझे पिला रहा है? कोई मुझे खिला रहा है? नहीं ना?

'डॉक्टर बोलते हैं कि दो पेग पीना हार्ट के लिए अच्छा'

यह बताए जाने पर कि दारू पीना अच्छी बात नहीं है, तो सुनीता बोली थीं, 'क्यों भई? डॉक्टर लोग भी बोलते हैं कि दो पेग पीना हार्ट के लिए अच्छा होता है।' इतना कहकर वह जोर से हंस पड़ी थीं।

बेटे के बर्थडे पर शराब पी, भारत-पाक मैच में भी पीती हैं दारू

वहीं, 'कर्ली टेल्स' को दिए एक अन्य इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने बताया था कि वह जब भी खुश होती हैं, तो खूब जमकर पीती हैं और ब्लू लेबल उनका फेवरेट ब्रांड है। सुनीता ने कहा था कि जब उनके बेटे यश का बर्थडे था, तो पूरी एक बोतल पी ली थी। इसी तरह जब भारत-पाकिस्तान का मैच होता है, तो भी वह एक बोतल आराम से पी लेती हैं। सुनीता आहूजा यह भी बोली थीं कि कई साल से वह अपना बर्थडे अकेले मना रही हैं और रात को शराब पीती हैं। पर दिन में भगवान की पूजा जरूर करती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.