मैं बेवकूफ नहीं हूं, लोगों के हिसाब से नहीं जी सकती

Updated on 25-01-2022 06:11 PM

मुंबई बालीवुड एक्ट्रेस  मलाइका अरोड़ा को ने एक इंटरव्यू में कहा कि महिलाओं की हमेशा ही उनकी नेकलाइन और हेमलाइंस के लिए आलोचना की जाती है। मलाइका का मानना है कि ड्रेसिंग एक पर्सनल चॉइस है। दूसरों को यह बताने की बजाय कि क्या कपड़े पहने, लोगों को खुद अपनी जिंदगी जीनी चाहिए और दूसरों को भी जीने देनी चाहिए।

मलाइका अरोड़ा ने कहा, 'मैं बेवकूफ नहीं हूं। मैं जानती हूं कि मुझ पर क्या अच्छा लगता है। अगर मैं कुछ भी पहन रही हूं और उसमें सहज हूं तो दूसरों को भी उस लाइन में आना पड़ेगा और स्वीकार करना पड़ेगा। एक महिला को हमेशा उसकी स्कर्ट की लंबाई या उसकी डीप नेकलाइन से आंका जाता है। लोग जो मेरी हेमलाइन या नेकलाइन के बारे में कहते हैं, मैं उनके मुताबिक अपनी लाइफ नहीं जी सकती।

ड्रेसिंग एक बहुत ही पर्सनल चॉइस है। आप इसे लेकर एक निश्चित तरीके से सोच सकते हैं, पर यह मेरे लिए नहीं हो सकता। मेरी पर्सनल चॉइस मेरी ही होनी चाहिए। दूसरों की चॉइस दूसरों की। मैं बैठकर जजमेंटल नहीं हो सकती और नहीं कह सकती कि अरे तुम इस तरह के कपड़े क्यों पहन रहे हो?' मलाइका ने आगे कहा, 'अगर मैं सहज महसूस करती हूं....और मैं मूर्ख और बेवकूफ नहीं हूं। मुझे पता है कि मुझ पर क्या अच्छा लगता है, क्या नहीं। यह मेरी पसंद है और किसी को भी मुझे यह बताने का अधिकार नहीं है। अगर मैं अपनी स्किन, अपनी बॉडी और अपनी उम्र के साथ सहज हूं, तो ऐसा ही रहने दो। आपको इसे स्वीकार करना होगा, बस सिंपल।'

 मलाइका ने अपने करियर की शुरुआत एक वीजे के तौर पर की थी। वह बॉलिवुड में कई फिल्मों में नजर आईं और आइटम नंबर्स भी किए। अब मलाइका टीवी की दुनिया में ऐक्टिव हैं और रियलिटी शोज में जज की भूमिका निभाती हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा को बॉलिवुड की स्टाइलिश ऐक्ट्रेसेस में शुमार किया जाता है। ऐक्ट्रेस की पपाराजी आउटिंग से लेकर कैजुअल लुक तक खूब चर्चाओं में रहता है। हालांकि मलाइका को अकसर ही उनके कपड़े पहनने के तरीके और सलीके पर जज भी किया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.