पाकिस्तान के लिए 'जहर' न बन जाए IMF की 'दवा', अवाम की खून-पसीने की कमाई चूस लेंगे शहबाज शरीफ

Updated on 04-02-2023 05:59 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान इस समय आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे में अब शहबाज सरकार ने जनता की 'बलि' चढ़ाने का फैसला कर लिया है। पाकिस्तान जल्द से जल्द IMF के साथ डील करना चाहता है। अगर यह डील होती है तो तय है कि पाकिस्तान में महंगाई बढ़ेगी। विदेशी मुद्रा भंडार की कमी से जूझ रहा पाकिस्तान अपनी अर्थव्यवस्था को बचाए रखने और डिफॉल्ट से बचने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और अन्य देशों से कर्ज को लेकर बातचीत कर रहा है। IMF कर्ज के साथ सख्त शर्तें लगाता है, जो पाकिस्तानी जनता के लिए मुश्किलें पैदा करेगा।
IMF की शर्तें पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था के लिए किसी कड़वी दवा की तरह हो सकती है। IMF की शर्तों में बजट घाटे को कम करना, राजस्व को बढ़ाना, बिजली और पेट्रोलियम की सब्सिडी को समाप्त करना और विदेशी मुद्रा बाजार के हस्तक्षेप को कम करना शामिल है। पाकिस्तान की सरकार ने IMF के साथ बातचीत को बढ़ाने के लिए दो बड़ी शर्तों को लागू भी कर दिया है। IMF की कर्ज की शर्तों में से एक को पूरा करने के लिए अधिकारियों की ओर से एक्सचेंज रेट में ढील दी गई है, जिसके बाद रुपए में एक बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
मिनी बजट से जनता पर आएगा बोझ
सरकार लगातार IMF की उन शर्तों में ढील की मांग कर रही है, जो जनता पर दबाव डालेंगे, जैसे ईंधन सब्सिडी में कटौती। सरकार अब IMF फंड को लुभाने के लिए एक मिनी बजट भी पेश करने की तैयारी कर रही है। पाकिस्तानी कंपनी आरिफ हबीब लिमिटेड ने एक नोट जारी करते हुए कहा कि मिनी बजट प्रस्तावित कर दिया गया है। इसमें बताया गया है कि सरकार हर वह कदम उठाएगी जो पैसा बढ़ाएं। इसमें कहा गया है सरकार एक्साइज ड्यूटी बढ़ा कर 25-30 अरब रुपए जुटाना चाहती है।

क्या हो सकता है मिनी बजट में

आरिफ हबीब लिमिटेड की ओर से कहा गया है कि बैंकों की विदेशी मुद्रा आय पर टैक्स लगाया जा सकता है, जिससे 20 अरब रुपए जुटाए जाएंगे। तीन फीसदी का बाढ़ शुल्क से 50 अरब रुपए जुटाने का अनुमान है। चीनी वाले पेय पदार्थ पर अतिरिक्त टैक्स लगा कर 60 अरब रुपए इकट्ठा किए जाएंगे। सस्टेनेबल डेवलपमेंट पॉलिसी इंस्टीट्यूट के उप कार्यकारी निदेशक वकार अहमद ने कहा कि सरकार आने वाले मिनी बजट में नए टैक्स जोड़ सकती है। बाढ़ के प्रभाव से निपटने के लिए टैक्स बढ़ाया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.