PM मोदी की चिंता का रूस पर असर:CIA चीफ बोले- हमें नहीं लगता पुतिन अब जंग में न्यूक्लियर वेपन्स इस्तेमाल करेंगे

Updated on 19-12-2022 05:54 PM

अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के चीफ विलियम बर्न्स ने कहा कि रूस-यूक्रेन जंग में न्यूक्लियर वेपन के इस्तेमाल पर चिंता जताने का असर हुआ है। उन्होंने कहा- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जंग में परमाणु हथियार के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई थी। इससे रूस पर असर हुआ है। हमें नहीं लगता कि वो अब जंग में न्यूक्लियर वेपन्स का इस्तेमाल करेगा।

CNN के साथ हुए एक इंटरव्यू में बर्न्स ने कहा- मुझे नहीं लगता कि रूस का आज के समय में न्यूक्लियर अटैक करने का कोई प्लान है। वो सिर्फ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की धमकी देते हैं। PM मोदी और जिनपिंग जंग को लेकर चिंता जताते हैं। इसका इम्पैक्ट देखने को मिल रहा है।

रूस की एक स्ट्रैटेजी है
बर्न्स ने कहा- पुतिन का कहना है कि रूस एक रणनीति के तहत हमला कर रहा है। वो देश की सुरक्षा के लिए परमाणु हथियार उठाएंगे। यानी वो जवाबी कार्रवाई में ऐसा करेंगे। पुतिन ने कहा था- अमेरिका के न्यूक्लियर हथियार यूरोप में मौजूद हैं पर रूस ने हथियार किसी देश की सीमा में नहीं है। हमारा परमाणु हथियार तैनात करने का इरादा नहीं है। लेकिन हम अपने देश की सुरक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जा सकते हैं।

पुतिन किस हद तक जा सकते हैं ये समझने के लिए 2018 में आई एक डॉक्यूमेंट्री में राष्ट्रपति पुतिन की टिप्पणी सुननी चाहिए। पुतिन ने कहा था, 'अगर कोई रूस का सफाया करने का फैसला करता है तो हमें जवाब देने का कानूनी अधिकार है। हां, ये मानवता और दुनिया के लिए आपदा होगी, लेकिन मैं रूस का नागरिक हूं और इस देश का राष्ट्रपति भी। हमें ऐसी दुनिया की जरूरत क्यों है जिसमें रूस न हो?

'पुतिन की अमेरिका को धमकी
पुतिन पहले भी ये साफ कर चुके हैं कि वो न्यूक्लियर हथियार यूज नहीं करेंगे। पुतिन ने अमेरिका का नाम लिए बिना उसे खुली धमकी दी थी। पुतिन ने कहा था- कोई भी इस गलतफहमी में न रहे कि रूस पीछे है। हमारे पास दुनिया के सबसे खतरनाक एटमी हथियार हैं, लेकिन हम इनका अपनी तरफ से पहले इस्तेमाल नहीं करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.