आईपीएल चैंपियन बनने के बाद ऑरेंज कैप मिलने का महत्व बहुत बढ़ गया है : गायकवाड़

Updated on 16-10-2021 08:22 PM

दुबई इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल करने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने से उनकी इस उपलब्धि का महत्व बढ़ गया है। गायकवाड़ ने टूर्नामेंट में 635 रन बनाए जबकि उनके साथी सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस 633 रन बनाकर दूसरे स्थान पर रहे। गायकवाड़ को साथी खिलाड़ी डिप्लेसिस से केवल दो रन ज्यादा बनाने की वजह से ऑरेंज कैप हासिल हो सकी।


चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से पराजित किया। गायकवाड़ ने कहा कि प्रतियोगिता को जीतने से ऑरेंज कैप का महत्व बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इस अहसास को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है, लेकिन पिछले साल के सीज़न के बाद यहां जीतना मजेदार अनुभव है। मोईन अली ने भी गायकवाड़ की प्रशंसा की और उन्हें शानदार बल्लेबाज करार दिया। मोईन ने कहा मेरा पहला साल शानदार रहा। गायकवाड़ एक अद्भुत खिलाड़ी हैं और उनकी कोई कमजोरी नहीं है। मुझे ऐसा लगता है कि यह बहुत ही अच्छी टीम है, और इसका हिस्सा बनना बहुत अच्छा है। ड्वेन ब्रावो ने कहा कि पिछले सत्र में खराब प्रदर्शन के बाद टीम प्रबंधन ने उन पर भरोसा बनाए रखा जिससे वापसी में मदद मिली।


ब्रावो ने कहा टीम प्रबंधन का जिस तरीके से हमारी पूरी टीम पर भरोसा था वह शानदार था। हम पिछले सत्र के बाद वास्तव में निराश थे। हमारे कई खिलाड़ियों ने अलग-अलग चरणों में अच्छा प्रदर्शन किया है। गायकवाड़ और डुप्लेसिस ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच में दो विकेट और दो बेहतरीन कैच लेने वाले रविंद्र जडेजा ने कहा यह अद्भुत अहसास है। हमने इस खिताब के लिए कड़ी मेहनत की थी।

वेंकटेश अय्यर के कैच ने पासा पलटा। रोबिन उथप्पा ने कहा कि वह चेन्नई की टीम से जुड़कर अच्छा महसूस कर रहे हैं। तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा यह हमारे लिए मजेदार टूर्नामेंट साबित हुआ। यह मेरा चौथा फाइनल था और मुझे खुशी है कि हम जीत गए। मैदान में ओस थी, लेकिन हमें बड़े मैचों में खेलने का अनुभव था। हमें सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी और हमने इसका फायदा उठाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.