भाजपा कार्यसमिति की अहम बैठक शुरू, पीएम मोदी ने किया औपचारिक शुभारंभ

Updated on 07-11-2021 09:49 PM

नई दिल्ली भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को दिल्ली के नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के सम्मेलन कक्ष में शुरू हुई। पार्टी बैठक में हाल के उप-चुनाव परिणामों पर विचार-विमर्श करेगी और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर निर्णय लेगी। 

बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत किया। नड्डा और प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

इसके बाद नड्डा का अध्यक्षीय संबोधन हुआ। खास बात यह थी इस बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाजाप के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कई भाजपा सरकारों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से होगा।

कोरोना महामारी के सामने आने के बाद इस पहली आमने-सामने की बैठक में भाजपा अध्यक्ष नड्डा समेत राष्ट्रीय कार्यसमिति के 124 सदस्य व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए, जबकि मुख्यमंत्री और 36 राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों के नेतृत्व में राज्य इकाइयां डिजिटल माध्यम से कार्यसमिति की बैठक से जुड़े।

इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर मंथन होना है। साथ ही हाल ही में तीन लोकसभा विधानसभा की उपचुनाव के नतीजों पर भी चर्चा की जानी है। कार्यसमिति की यह बैठक दो साल बाद हो रही है। कोरोना संक्रमण के चलते 2019 के बाद यह बैठक नहीं हो सकी थी।

कार्यक्रम स्थल भाजपा के झंडों और प्रधानमंत्री मोदी नड्डा सहित अन्य नेताओं के पोस्टरों से पटा पड़ा है। ऐसे ही कुछ पोस्टरों में मोदी को 'विश्व प्रिय' नेता बताया गया है।

कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर एक तरफ मोदी तो दूसरी तरफ नड्डा की आदमकद तस्वीर लगी है और साथ ही वहां उल्लेख किया गया है "राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम, जन सामर्थ्य से देश रच रहा इतिहास" कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं को तापमान जांच सहित कोविड से बचाव की अन्य प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ रहा है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी नेताओं का ढोल-नगाड़े और नारेबाजी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान वहां कुछ महिलाएं छठ पूजा की सामग्री के साथ छठ से जुड़े पारंपरिक गीत गाती नजर आईं। यहां एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है जिसमें कोविड टीकाकरण सहित केंद्र सरकार की अन्य उपलब्धियों का बखान किया गया है।

बैठक में शामिल होने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंदीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी भी पहुंचे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.