ऐड़ी चोटी का जोर लगाकर भी अपने चहेते आईएसआई चीफ को एक्सटेंशन नहीं दिला पाए इमरान खान

Updated on 18-10-2021 09:51 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान सेना की कठपुतली भर है इसका ताजा उदाहरण जब देखने को मिला जब आगामी आम चुनाव में अपना समीकरण फिट करने में जुटे इमरान खान को सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने बड़ा झटका दे दिया है। इमरान खान चाहते थे कि देश की बदनाम खुफिया एजेंसी आईएसआई के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फैज अहमद अपने पद पर अभी बने रहें। इसके लिए इमरान खान ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया लेकिन अब इमरान खान को अपने 'बॉस' जनरल बाजवा के सख् रुख के आगे झुकना पड़ा है। बताया जा रहा है कि इमरान खान जल् ही लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम को आईएसआई के नए चीफ बनाए जाने का ऐलान कर सकते हैं।


पाकिस्तानी मीडिया ने विश्वस् सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इमरान खान अब और ज्यादा तनाव बढ़ाए बिना ही लेफ्टिनेंट जनरल अंजुम के नियुक्ति के नोटिफिकेशन पर हस्ताक्षर कर देंगे। सूत्रों ने कहा, 'इमरान खान अब अपना चेहरा बचाना चाहते हैं और 15 नवंबर तक फैज हामिद के ट्रांसफर पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।' उधर, पाकिस्तानी सेना ने इमरान के मुख् वार्ताकारों शाह महमूद कुरैशी और फवाद चौधरी को बता दिया है कि अधिकारियों के ज्वाइनिंग की डेट 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2021 के बीच है।

इस बीच बताया जा रहा है कि सेना प्रमुख ने लेफ्टिनेंट जनरल नदीम को निर्देश दिया है कि वे आईएसआई चीफ के रूप में अपना पदभार संभाल लें। यही नहीं सेना प्रमुख ने उस परंपरा को अब नियम बना दिया है जिसके तहत सेना प्रमुख बनने के लिए किसी अधिकारी का एक साल तक सेना के किसी कोर कमांडर होना जरूरी है। इससे पहले पाकिस्तानी पीएम के साथ मुलाकात के दौरान सेना प्रमुख जनरल बाजवा ने जमकर झाड़ लगाई थी। उन्हों

ने साफ कह दिया था कि इमरान खान को सेना के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई हक नहीं है।
इससे पहले इमरान खान ने उन्हें सत्ता दिलाने वाले आईएसआई चीफ को बनाए रखने के लिए सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के आदेश को भी दरकिनार कर दिया था। इमरान खान चाहते थे कि दिसंबर तक फैज हामिद अपने पद पर बने रहें लेकिन बाजवा ने सख् तरीके से बता दिया कि यह संभव नहीं है।

 बाजवा ने यह भी इमरान खान को स्पष् कर दिया कि उनक फैज के साथ अच्छा संबंध है लेकिन उन्हें हमेशा के लिए अपने साथ नहीं रख सकते हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इमरान खान की 'पीर' बीवी बुशरा बेगम ने उन्हें सलाह दिया था कि लेफ्टिनेंट जनरल नदीम उनके लिए ठीक नहीं हैं। इसी वजह से इमरान बच रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.