इमरान खान 'डेथ सेल' में बंद, बेटों ने बताया पूर्व पाकिस्तानी PM की जान को खतरा, मिलिट्री तानाशाही की तरफ पाकिस्तान

Updated on 17-12-2025 01:35 PM
इस्लामाबाद/लंदन: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) संस्थापक इमरान खान के बेटों ने अपने पिता की जान को खतरा बताया है। सुलेमान और कासिम खान ने कहा है कि उन्हें डर है कि वे शायद अपने पिता को फिर से कभी नहीं देख पाएंगे। स्काई न्यूज के द वर्ल्ड विद याल्दा हकीम कार्यक्रम में बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि इमरान खान को जेल के अंदर डेथ सेल में रखकर मानसिक रूप से टॉर्चर किया जा रहा है। इसके साथ ही सुलेमान और कासिम ने कहा कि पाकिस्तान सैन्य तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है। इमरान खान अगस्त 2023 के रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की सरकार ने उनके किसी से मिलने-जुलने पर सख्त पाबंदी लगाई है।

जेल में बेहद खराब हालात में रखा गया

याल्दा हकीम से बात करते हुए कासिम और सुलेमान खान ने कहा कि उन्होंने महीने से अपने पिता से बात नहीं की है। कासिम ने जेल में बंद अपने पिता के हालात के बारे में बताते हुए कहा कि वह दो साल से ज्यादा समय से अकेले एक सेल में बंद हैं, जहां उन्हें गंदा पानी मिलता है। उनके आस-पास ऐसे कैदी हैं जो हेपेटाइटिस से मर रहे हैं। हालात बहुत खराब हैं और साथ ही वह किसी भी इंसान से संपर्क के पूरी तरह अलग हैं।
उन्होंने आगे कहा, 'इस समय बाहर निकलने का रास्ता देखना मुश्किल होता जा रहा है। हम उम्मीद बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हालात और खराब होते जा रहे हैं।' कासिम ने कहा कि 'अब हमें चिंता हो रही है कि शायद हम उन्हें फिर कभी न देख पाएं।' कासिम ने कहा कि पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को साइकोलॉजिक टॉर्चर की रणनीति का शिकार बनाया जा रहा है। जेल गार्ड्स को भी इमरान खान से बात करने की इजाजत नहीं है।

डेथ सेल में हैं इमरान खान

वहीं, सुलेमान खान ने जेल में अपने पिता की कोठरी को डेथ सेल बताया है, जहां इमरान खान दिन में 23 घंटे बिताते हैं। उन्होंने कहा कि सेना के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को घोषणा की कि इमरान खान अब पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता को पूरी तरह से खराब हालात में रखा जा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.