इमरान खान अमेरिका को अफगानिस्तान में हमले के लिए पाक एयरस्पेस इस्तेमाल की दे सकते हैं इजाजत!

Updated on 24-10-2021 08:33 PM

इस्लामाबाद अमेरिका एक बार फिर अफगानिस्तान में आईएसआईएस-के और अन्य विरोधियों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अभियान चला सकता है। खबर है कि इमरान खान अमेरिका को अफगानिस्तान में हमले के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस के इस्तेमाल की इजाजत दे सकते हैं। बाइडेन प्रशासन के दो सांसदों ने कहा है कि अफगानिस्तान में सैन्य और खुफिया मिशन को चलाने के लिए पाकिस्तान अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल को लेकर अमेरिका से डील कर सकता है।

 इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने संबंधों को सुधारने के बदले अमेरिका के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर साइन करने की इच्छा भी जताई है। पाकिस्तान चाहता है कि अमेरिका, भारत के ऊपर दबाव डाले। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस समझौते को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है। ऐसे में समझौते की शर्तों में कभी भी बदलाव हो सकता है। कुछ दिन पहले ही वाइट हाउस ने बयान दिया था कि अमेरिका अफगानिस्तान में आईएसआईएस-के और अन्य विरोधियों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अभियान चला सकता है। हालांकि, अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों और एयरबेस के होने से अमेरिका के लिए ऐसे मिशन को अंजाम देना थोड़ा मुश्किल है।


अमेरिकी सेना अब तक खुफिया जानकारी जुटाने के लिए अफगानिस्तान तक पहुंचने के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग करती है। लेकिन, अमेरिका का पाकिस्तानी एयरस्पेस को हमेशा इस्तेमाल करने के लिए इमरान खान सरकार के साथ कोई औपचारिक समझौता नहीं है। ऐसे में अगर पाकिस्तान अपने एयरस्पेस को बंद करता है तो अमेरिका के लिए अफगानिस्तान में घुसना एक टेढ़ी खीर हो सकती है। क्योंकि अफगानिस्तान चारों तरफ से जमीन से घिरा हुआ देश है।


सूत्रों ने बताया कि जब अमेरिकी अधिकारियों ने पाकिस्तान का दौरा किया तो एक समझौते पर चर्चा हुई। लेकिन, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान क्या चाहता है या बदले में अमेरिका कितना देना चाहता है। वर्तमान में कोई औपचारिक समझौता नहीं होने के कारण, अमेरिका पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान जाने वाले अपने ड्रोन और सैन्य विमानों के परिचालन का रिस्क उठाता है। अगर कभी कोई अनहोनी होती है तो पाकिस्तान सीधे इनकार कर सकता है और अमेरिका चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएगा। पेंटागन के एक प्रवक्ता ने कहा कि रक्षा विभाग किसी सीक्रेट बातचीत पर कमेंट नहीं कर सकता है।

 वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि दोनों देशों के बीच ऐसी कोई डील नहीं हुई है। हालांकि इतना जरूर बताया गया कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए लंबे समय से सहयोग है और दोनों पक्ष नियमित बातचीत में लगे हुए हैं। पाकिस्तान ने शनिवार को तालिबान शासित अफगानिस्तान में खुफिया अभियानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग पर अमेरिका के साथ समझौते संबंधी खबरों को खारिज कर दिया। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने उन खबरों से जुड़े मीडिया के सवालों के जवाब में एक बयान जारी किया, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ सैन्य और खुफिया अभियान चलाने के लिए दोनों देशों के बीच एक समझौते को औपचारिक रूप देने का संकेत दिया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.