शहबाज सरकार के खिलाफ इमरान खान ने खोला मोर्चा, विरोध मार्च की दी धमकी

Updated on 24-04-2022 07:38 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान के अपदस्थ पीएम इमरान खान ने नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है उन्होंने अपने समर्थकों से को लामबंद होने के निर्देश दिए है। उन्होंने शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली नई सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद की ओर जल्द ही एक विरोध मार्च शुरू करने की शनिवार को धमकी दी।

खान को इस महीने की शुरुआत में अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से सत्ता से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि स्वतंत्र विदेश नीति का पालन करने की वजह से उनकी सरकार को गिराने के लिए अमेरिका द्वारा साजिश रची गई थी।

 अमेरिका कई बार उनके इस दावे को खारिज कर चुका है। सत्ता खोने के बाद से खान ने पेशावर, कराची और लाहौर में तीन बड़ी रैलियों को संबोधित किया है तथा नई सरकार के खिलाफ एक लंबा मार्च निकालने और उसे मध्यावधि चुनावों की घोषणा करने के लिए मजबूर करने की योजना बना रहे हैं।

पद से हटाए जाने के बाद से अपने पहली प्रेस कान्फ्रेंस में खान ने कहा कि वह मार्च की तारीख की घोषणा बाद में करेंगे, लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को 'सच्ची आजादी' की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों का एक विशाल सैलाब संघीय राजधानी की ओर जाएगा। खान ने अपने बनिगला आवास पर पत्रकारों से कहा, 'हमारे साथ किए गए मजाक और जिस तरह के लोगों को हम पर (शासकों के रूप में) थोपा गया है, लोग उसे समझ गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि अभूतपूर्व संख्या में 'अपराधी' और जो जमानत पर बाहर थे, वे नए मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं। इमरान खान शनिवार को अपने उस विचार पर कायम रहे कि जिसमें उन्होंने उनकी सरकार गिराये जाने के पीछे अमेरिकी साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि नई सरकार के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक और उसके नए बयान ने उनकी बात को साबित कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.