इमरान खान बोले- पाक सेना ने सही फैसला नहीं किया तो देश 3 टुकड़े में बंट जाएगा

Updated on 02-06-2022 10:59 PM

इस्लामाबाद आर्थिक रूप से बेहाल पाकिस्तान नई शहबाज सरकार के गठन के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान देश को आगाह करते हुए चेतावनी दी है कि अगर सेना ने 'सही फैसला' नहीं लिया तो देश तीन टुकड़ों में बंट जाएगा। इमरान खान ने दावा किया कि विदेशों में भारतीय थिंक टैंक बलूचिस्तान को अलग करने की योजना बना रहा है।

 भारतीय िंक टैंक के पास योजनाएं हैं और इसीलिए मैं चेतावनी दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान 'आत्महत्या' की कगार पर है और अगर सही फैसले नहीं लिए गए तो इसका सबसे पहला शिकार सेना होगी और यूक्रेन की तरह से हमारे भी परमाणु बम चलाए जाएंगे।


इमरान खान ने एक एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान के डिफाल् होने का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा, 'यह पाकिस्तान और सेना की असली समस्या है। अगर सेना ने सही फैसला नहीं लिया तो मैं आपको लिखकर दे रहा हूं कि वे नष् हो जाएंगे और सबसे पहले सेना ही इसका शिकार होगी।' उन्होंने चेतावनी दी कि एक बार जब देश बर्बाद हो जाएगा तब अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान से कहेगा कि हम परमाणु हथियार छोड़ दें जैसाकि 1990 के दशक में यूक्रेन ने किया था।

 'पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा, 'विदेशों में भारतीय थिंक टैंक अलग से बलूचिस्तान देश बनाने पर जोर दे रहा है, उनके पास योजनाएं हैं। यही वह वजह है जिसके कारण मैं दबाव डाल रहा हूं।' उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ की सरकार अमेरिका को हर तरीके से खुश करने का प्रयास करेगी क्योंकि नवाज शरीफ और आसिफ अली जरदारी हमेशा से ही अमेरिका, भारत और इजरायल का गठजोड़ बनाने के लिए 'खुशी' से काम करेंगे।


इमरान खान ने कहा, 'उनकी सरकार की योजना पाकिस्तान को मजबूत करने की नहीं है। जब मुझे हटाया गया तब भारत में जश् मनाया गया जैसे शहबाज शरीफ एक भारतीय हो और सत्ता में आया हो। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत उन्हें इसलिए पसंद नहीं करता है क्योंकि वह एक स्वतंत्र विदेश नीति का पालन करते हैं। इमरान खान ने कहा, 'इसलिए जब आप एक स्वतंत्र विदेश नीति का पालन करते हैं तो कई बार आपको भी कहना होता है।

' पीटीआई नेता ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के मुख् न्यायाधीश उन्हें पत्र के जरिए दी गई धमकी की जांच करें। यह पत्र उन्हें अमेरिका से मिला था। इमरान खान का दावा है कि इस पत्र में उनकी सरकार को गिराने के बारे में कहा गया है। पूर्व पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि वह एक बार फिर से इस्लामाबाद की ओर प्रदर्शन करेंगे लेकिन यह भी कहा कि उनका आजादी मार्च अदालत के फैसले पर निर्भर करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.