अविश्वास प्रस्ताव पर बोले इमरान खान- नहीं दूंगा इस्तीफा, आखिरी बॉल तक डटा रहूंगा...

Updated on 24-03-2022 07:06 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विपक्ष का उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाना प्रमुख वजह है। माना जा रहा है कि आर्मी ने भी कभी अपने चहेते इमरान खान का साथ छोड़ दिया है। इस बीच, नेशनल असेंबली में बहुमत के लिटमस टेस्ट से पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि वह किसी भी सूरत में इस्तीफा नहीं देंगे।

 उन्होंने कहा कि वह विपक्ष को चौंकाएंगे। इमरान खान ने इस्लामाबाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'मैं किसी भी सूरत में इस्तीफा नहीं दूंगा। मैं आखिरी बॉल तक खेलूंगा...और मैं विपक्ष को एक दिन पहले ही चौकाउंगा जो पहले से ही दबाव में है।' इमरान खान ने कहा कि वह नेशनल असेंबली में वोटिंग से एक दिन पहले अपने पत्ते खोलेंगे। उन्होंने कहा, 'मेरा तो ट्रंप कार्ड यही है कि अब तक मैंने अपना कोई कार्ड ही नहीं खेला है।'

दरअसल, इमरान खान के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाया है जो नेशनल असेंबली में 25 मार्च को पेश किया जाएगा। नेशनल असेंबली के नियमों के तहत अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के 3 दिन बाद और 7 दिनों के भीतर उस पर वोटिंग होगी। इस बार इमरान खान की कुर्सी का जाना तय दिख रहा है। खुद उनकी ही पार्टी पीटीआई के कुछ सांसद बागी हो चुके हैं। इसके अलावा ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तानी आर्मी के दुलारे और 'तालिबान खान' के नाम से कुख्यात इमरान से आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा का मोहभंग हो गया है। कहां तो ये भी जा रहा है कि बाजवा ने इमरान को इस्तीफा देने के लिए कह दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.