अपनी जान को खतरा बता रहे इमरान खान, मरियम नवाज बोली- सुबूत दिखाएं, देंगे पीएम से डबल सुरक्षा

Updated on 17-05-2022 06:27 PM

लाहौर । पाकिस्तान की सत्ता गंवा चुके पूर्व पीएम इमरान खान अब अलग-अलग शहरों में रैली, जलसा कर अपनी जान को खतरा बता रहे हैं। वहीं पाकिस्तान में सत्तारूढ़ पार्टी की शीर्ष नेता मरियम नवाज ने चुनौती दी कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कथित ‘हत्या की साजिश’ का सबूत दिखा देते हैं तो सरकार उन्हें अभी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को दी जा रही सुरक्षा से ज्यादा सुरक्षा मुहैया कराएगी। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष मरियम नवाज का यह बयान तब आया है जब खान ने शनिवार को दावा किया कि पाकिस्तान और विदेश में उनकी हत्या की ‘साजिश’ रची गई। इमरान खान ने दावा किया कि अगर उन्हें कुछ होता है तो लोगों को एक वीडियो संदेश के जरिए दोषियों के बारे में पता चल जाएगा, जो उन्होंने हाल में रिकॉर्ड किया है तथा एक सुरक्षित स्थान पर रखा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की भतीजी मरियम ने इमरान खान के सनसनीखेज दावों पर संदेह जताया और उनसे तत्काल वीडियो जारी करने के लिए कहा है ताकि उचित उपाय किए जा सकें।
मरियम ने रविवार को पाकिस्तान में गुजरात जिले के कोटला में कहा, ‘अगर इमरान वह वीडियो दिखाते हैं जिसमें उन्होंने उन लोगों के नाम रिकॉर्ड किए हैं जिन्होंने उनकी हत्या की साजिश रची, तो हम उन्हें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी ज्यादा सुरक्षा मुहैया कराएंगे।’ पीएमएल-एन की वरिष्ठ नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि वह खान की लंबी उम्र की दुआ करेंगी ताकि वह मौजूदा सरकार के तहत पाकिस्तान की प्रगति देख सकें। उन्होंने दावा किया, ‘मुझे विश्वास है कि वीडियो की बातचीत एक और झूठ है। मैं इमरान को गारंटी देती हूं कि मेरे पिता नवाज शरीफ का दिल बहुत बड़ा है और वह आपके लिए हमारे प्रधानमंत्री को दी जा रही सुरक्षा से भी ज्यादा सुरक्षा देने का प्रावधान करेंगे।’ वहीं, इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान के इतिहास में किसी भी ‘शक्तिशाली हत्यारे’ को जवाबदेह नहीं ठहराया गया है। खान ने कहा, ‘पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान, एक और प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की न्यायिक हत्या और जनरल जियाउल हक की विमान दुर्घटना में मौत के मामले कोई गिरफ्तारी नहीं हुई और किसी को जवाबदेह नहीं ठहराया गया।’ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष ने भारत की ‘स्वतंत्र’ विदेश नीति के लिए एक बार फिर उसकी तारीफ की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.