इमरान खान बिना इजाजत घर आते थे, मेरी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद कर दी... बुशरा बीबी के पूर्व पति का सनसनीखेज खुलासा

Updated on 21-11-2023 01:03 PM

इस्लामाबाद: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान लगातार विवादों में हैं। फिलहाल वह जेल में हैं। इमरान की पत्नी बुशरा बीबी के पूर्व पति खावर मानेका (Khawar Maneka) ने PTI चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इमरान की तीसरी शादी और अपने तलाक को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। जियो न्यूज के एक प्रोग्राम में मानेका ने कहा कि इमरान ने उनकी शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद कर दिया।

उन्होंने कहा, 'हमारी शादी 28 साल तक चली। हमारी जिंदगी बेहद खुशी से चल रही थी और इमरान खान ने इसे बर्बाद कर दिया।' उन्होंने आगे कहा कि बुशरा बीबी ने 2017 में तलाक के डेढ़ महीने बाद ही इमरान से शादी कर ली। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनके बच्चों और उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब मीडिया में खबरें आईं तो भी मैंने इससे इनकार किया था। इमरान खान ने जनवरी 2018 में बुशरा बीबी से शादी कर ली थी।
 
बिना इजाजत घर आते थे इमरान खान
पब्लिक की नजरों से दूर रखते हुए 18 परवरी को इससे जुड़ी तस्वीरें जारी की गईं। मानेका ने कहा कि इमरान खान बिना इजाजत उनके घर आते थे। वह पीटीआई चीफ और बुशरा बीबी की मुलाकात से खुश नहीं थे। मानेका ने यह भी कहा कि एक बार जब इमरान खान उनके घर आए तो नौकरों की मदद से उन्हें भगा दिया। मानेका के मुताबिक इस्लामाबाद में PTI के विरोध प्रदर्शन के दौरान इमरान और बुशरा बीबी की मुलाकात हुई। इस मुलाकात को बुशरा बीबी की बहन मरियम वाटो ने कराया था।
मानेका ने कहा कि पहली मुलाकात के बाद इमरान खान और बुशरा बीबी अक्सर इस्लामाबाद में मिलने लगे। उन्होंने कहा, 'मेरी मां कहती थी कि इमरान खान अच्छा आदमी नहीं है, उसे घर में मत आने दो।' बुशरा बीबी जब मानेका की पत्नी थीं, तब भी वह इमरान खान से देर रात तक बात किया करती थीं। बुशरा बीबी इसके अलावा इस्लामाबाद के बनी गाला में इमरान खान से मिलती थीं। उन्होंने कहा कि इमरान से छह महीने पहले बुशरा बीबी अलग हो गईं और अपने मायके चली गईं। बाद में उन्होंने वापस आने से इनकार कर दिया।
 
तलाक देने को कहा गया
मानेका ने कहा कि इमरान खान की करीबी फाराह गोगी ने उन्हें बुशरा बीबी को तलाक देने को कहा। उन्होंने कहा, 'मैं इसके बाद बुशरा बीबी के पास गया और पूछा कि क्या तुम मुझसे तलाक चाहती हो? उसने अपना सिर झुकाए रखा और कोई जवाब नहीं दिया। बाद में मैंने 14 नवंबर 2017 को फाराह गोगी के जरिए तलाक के कागज भिजवा दिए।' इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि तलाक के कागजों पर तारीख बदली गई और इसके लिए चुप रहने को कहा गया, क्योंकि इमरान प्रधानमंत्री बनना चाहते थे।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.