पाक सेना व आईएसआई को बर्बाद कर उसे अपनी पार्टी के टाइगर फोर्स में बदलना चाहते हैं इमरान खान : बिलावल भुट्टो

Updated on 18-10-2021 09:51 PM

कराची पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई प्रमुख की नियुक्ति को लेकर पीएम इमरान खान और सेना प्रमुख के कमर जावेद बाजवा के बीच छिड़े घमासान के बीच विपक्षी नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने इमरान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान पीपुल् पार्टी के नेता बिलावल ने कहा कि इमरान खान पाकिस्तानी सेना और आईएसआई को बर्बाद करके उसे अपनी पार्टी के टाइगर फोर्स में तब्दील करना चाहते हैं।

 उन्होंने कहा कि यह तब्दीली नहीं बल्कि विनाश है। पीपीपी के गढ़ कराची में शक्ति प्रदर्शन करते हुए बिलावल ने कहा, 'इमरान खान देश के सभी संस्थानों को अपनी पार्टी के टाइगर फोर्स में बदलना चाहते हैं। इमरान खान ने संसद, सीनेट, न्यायपालिका, पंजाब पुलिस और पंजाब की नौकरशाही पर हमला बोला। इमरान ने पंजाब के पुलिस प्रमुख और चीफ सेक्रेटरी को कई बार बदला। कोई भी संस्थान बचा नहीं है। यहां तक मीडिया को भी इमरान खान टाइगर फोर्स में बदलना चाहते हैं।'


उन्होंने कहा, 'इमरान खान सेना और आईएसआई को भी टाइगर फोर्स में तब्दील करना चाहते हैं।' बता दें कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस से निपटने के लिए कोरोना रिलीफ टाइगर फोर्स का पिछले साल इमरान खान की ओर से गठन किया गया था। इसका उद्देश् यह सुनिश्चित करवाना था कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए हर जगहों पर मानकों का पालन किया जाए। इमरान की यह ड्रीम फोर्स नाकाम साबित हुई थी। बिलावल का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब आईएसआई चीफ की नियुक्ति को लेकर इमरान और सेना प्रमुख के बीच तलवारें खिंची हुई हैं।

इमरान खान आईएसआई चीफ के नियुक्ति का नोटिफिकेशन ही जारी नहीं कर रहे हैं। इमरान चाहते हैं कि वर्तमान आईएसआई चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद अभी बने रहें, वहीं सेना प्रमुख ने नए चीफ की नियुक्ति का फरमान जारी कर दिया है। इमरान खान की इस हरकत के बाद सेना प्रमुख के साथ उनके रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं।


इस तनावपूर्ण रिश्ते का फायदा अब बिलावल भुट्टो उठाना चाहते हैं। बिलावल ने कहा कि उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि प्रधानमंत्री इमरान खान गैरजिम्मेदार बने रहें। इससे पहले एक अन् विपक्षी नेता मरियम नवाज शरीफ ने भी शनिवार को अपनी रैली में इमरान खान पर जमकर हमला बोला था। मरियम ने पाकिस्तान की जनता से अपील की कि वे इमरान सरकार को उखाड़ फेंकने में उनकी मदद करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.