इमरान खान की पीटीआई पहुंची सुप्रीम कोर्ट, शरीफ सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Updated on 28-07-2022 04:25 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री के चुनाव में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उत्साहित, प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) ने बुधवार को शीर्ष अदालत का रुख कर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार को बर्खास्त करने का अनुरोध किया। पीटीआई पार्टी द्वारा समर्थित, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद (पीएमएल-क्यू) नेता चौधरी परवेज इलाही ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा के डिप्टी-स्पीकर के फैसले को असंवैधानिक करार दिया था और पीएमएल-क्यू नेता इलाही को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रांत का मुख्यमंत्री नामित किया था। 

इस फैसले से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बड़ा झटका लगा, क्योंकि उनके बेटे हमजा शरीफ से ट्रस्टी मुख्यमंत्री का दर्जा भी छिन गया है। समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के अनुसार, पीटीआई के वरिष्ठ नेताओं अंदलीब अब्बास और हसन नियाजी ने एक याचिका दायर की जिसमें संघीय सरकार, प्रधानमंत्री शरीफ के प्रधान सचिव और पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग को मामले में पक्षकार बनाया गया है।

खबर के अनुसार याचिका में तर्क दिया गया है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ धनशोधन के मामलों की सुनवाई चल रही है और वह और उनकी कैबिनेट के सदस्य लंदन यात्रा के दौरान घोषित अपराधियों से मिले हैं। पीटीआई ने याचिका में दलील दी कि कानून के स्पष्ट उल्लंघन में प्रधानमंत्री शरीफ ने अपने बेटे, सलमान और उनकी पत्नी को तुर्की की आधिकारिक यात्रा में शामिल किया। इसमें कहा गया है, प्रधानमंत्री अपने अधिकारों का दुरुपयोग करके संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं।

याचिका में लाहौर उच्च न्यायालय से पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता को उनके मंत्रिमंडल के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय से हटाने का अनुरोध किया गया है। याचिका में कार्यवाहक प्रधानमंत्री को पदभार संभालने का आदेश देने का भी अनुरोध किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.